Connect with us

झाबुआ

राणापुर मंडल के भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक करेंगे घर घर प्रचार

Published

on

झाबुआ / राणापूर –भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के सभी 18 मंडलों में दोपहर में शुभ मुहर्त में एक साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार के हितग्राही मूलक कार्यो से लाभान्वित हुए हर नगर एवं हर गांव के घर घर तक हितग्राही से सीधा संपर्क स्थापित करके उन्हे केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यो व योजनाओं आदि से मिले लाभो को लेकर 10 दिवसीय गहन जन संपर्क का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

इसी कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल राणापुर की बैठक स्थानीय पानी की टंकी पर आयोजित हुई |बैठक मे राजेन्द्र उपाध्याय,राधाकिशन राठौड,इमरान खान को अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किया गए |ये विस्तारक 10 दिनों तक प्रत्येक घर घर जाकर केंद्र सरकार और पूर्व शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर देश में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करेगे |बैठक मे वरिष्ठ नेता मनोहर सेठीया,कार्यक्रम के प्रभारी थावरसिंह भुरीया,युवा नेता गोविंद अजनार,लिलेश हरसोला,मंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक,मंडल महामंत्री दिनेश राठौड, मंडल उपाअध्यक्ष संचित कटारिया,मंडल कोषाअध्यक्ष पंकज जागेटीया, मंडल मिडीया प्रभारी नवेद रजा,पीछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरूण राठौड,नटवर प्नजापत,आदी उपस्थित रहे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!