Connect with us

झाबुआ

भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान का नगर मे शुभारंभ कर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए 

Published

on

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है जिसने देश के सभी वर्गो एवं गरीबों के कल्याण के लिये कार्यक्रमों को लागू करके लोगों के आर्थिक स्तर को उपर उठाने के लिये काम किया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां दे में सभी वर्गो के लिये ढेरो योजनाओं के माध्यम से भारत को विव में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया हे वही देश की सुरक्षा के लिये भी उनके द्वारा उठाये गये कदमों के कारण पाकिस्तान जैसे देश को आज विशव मे अलग थलग कर दिया है। मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो जनता से सीधा संवाद स्थापित करके मन की बात के माध्यम से हर पहलू को बारीकी से बताते है तथा प्राप्त सुझावों पर अमल करके देश के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करते है । उक्त बात जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जनों को कहीं । इस अवसर पर स्थानीय बस स्टैंड प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य दौलत भावसार, ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशसां करते हुए कहा कि मोदीजी के मन की बात के तहत लोगों की भावनाओं को महत्व देने के लिये यह अभिनव कार्यक्रम प्रारंभ किया है और हमे दिये गये कार्ड को भर कर बक्से मे डालना हे । ये कार्ड सीधे प्रधानमंत्री तक पहूचेगें तथा वे आपके सुझावों के अनुसार आपसे फोन पर संपर्क भी करेगें । मोदीजी ने देश को दुनिया में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया है । आज आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की भागीदारी को उन्होने गंभीरता से लेते हुए जो कदम उठाये है वे निशित ही पाकिस्तान को अलग थलक करने वाले है । आगामी समय मे मोदीजी के उठाये कदमों से निचित ही आतंकवाद का मुह तोड जवाब दिया जावेगा । इस अवसर पर पिछङा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभियान के प्रभारी मुकेश मेहता ने भी संबोधित करते हुए मोदीजी की मन की बात अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।, नगर मण्डल उपाध्यक्ष मितेश गादीया ने इस अभियान को जन जन के सरोकार वाला बताते हुए कहा कि देश मोदी जी से आस लगाये बैठा है और मोदीजी के नेतृत्व में देश विशव का शक्तिशाल एवं संपन्न राषट्र बनने की ओ र तेजी से बढ रहा है। इस अवसर पर आमजनों की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ कर आमजनों के सुझाव आमंत्रित किए वही पदाधिकारियो ने कार्यक्रम को संबोधित कर अभियान की जानकारी दी । कार्यक्रममें जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल , महामंत्री अभियान के मण्डल प्रभारी भुपेश सिगोङ , उमंग जैन, नाना राठोर ,अर्पित कटकानी ,कल्याण ङामोर, महेश वर्मा, गोलु कुरैशी ,पुर्वेश कटारिया, राजेश नागरू, युनुस कुर्रेशी सहित बङी सख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी आमजन उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!