Connect with us

झाबुआ

विधायक विरसिंग भूरिया ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये

Published

on

थांदला से वत्सल आचार्य की रिपोट

मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत आज थांदला एवम खजूरी में ऋण माफी योजना के तहत आज आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था थांदला में जय किसान योजना के अंतर्गत किसानों के कुल 29 करोड़ 40 लाख में से प्रथम किश्त के रूप में 02 करोड़ 72 लाख के ऋण माफी प्रमाणपत्र स्थानीय विधायक विरसिंग भूरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष गेंदाल डामर, जनपद सदस्य चैनसिंग डामर, कांग्रेस नेता अक्षय भट्ट, प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जसवन्त भाभर, जितेंद्र धामन के हाथों वितरित किये गये। इस अवसर पर थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कामलनाथ ने जो वादा किसानों से किया था आज वो वादा पूरा होने जा रहा है। आज किसानों के 02 लाख के ऋण माफ किये जा कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये जा रहे है। जो वादा कांग्रेस पार्टी करती है उसको हम पूरा करते है। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था ग्राम खजूरी में भी विधायक महोदय द्वारा 04 करोड़ 76 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र वियरित किये गये। कार्यकम में विशेष रूप से जिन किसानों द्वारा नियमित रूप से अपने ऋण की अदायगी की थी उन्हें सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार सुधीर शर्मा, कदर शेख, बंटी भारती, कमलेश सोनी, शाखा प्रबंधक कमल भूरिया, नागरजी, पवन दीक्षित, कन्नौज, उपभोक्ता कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश पांचाल कांग्रेस नेता फौजदार सिंग डामोर, जय सिंग वसुनिया, सरपंच शकर डामोर, दीपक बिलवाल, कनिया परमार एवम सैंकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक गुलाब सिंग निनामा ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!