Connect with us

झाबुआ

संत स्व खुमसिंह महाराज की प्रतिमा की कल होगी स्थापना

Published

on

विहिप धर्म प्रसार द्वारा निकाली गई भव्य दो पहिया वाहन रैली । जिले के आदिवासी संत स्व खुमसिंह महाराज की प्रतिमा के हजारों लोगों ने किए दर्शन।
4 मार्च को प्रतिमा स्थापना के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर सत्संग, भजन और भंडारे का होगा भव्य आयोजन।
जिले के थांदला के ग्राम टिमरवानी से लेकर कालीदेवी के ग्राम कोकवद शिव मंदिर तक 3 मार्च, रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार विभाग द्वारा भव्य दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में विहिप धर्म प्रसार के पदाधिकारी-कार्यकर्तागण तथा ग्रामीणजन भगवान श्री राम एवं संत खुमसिंह महाराज के जयकारे लगाते हुए चले। यह भव्य वाहन रैली देर शाम कोकावद शिव मंदिर पर पहुंची। अगले दिन 4 मार्च को जिले के आदिवासी संत स्व. खुमसिंह महाराज की प्रतिमा की उनके समाधि स्थल पर स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही कोकावद मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व मनाते हुए सत्संग, भजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार के जिला मंत्री राजू निनामा ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम टिमरवानी से वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सबसे आगे तीन-चार, चार पहिया वाहन चल रहे थे। इसके पीछे विशेष वाहन में संत स्वर्गीय खुमसिंह महाराज की प्रतिमा विराजमान की गई। जिनके पूरे मार्ग पर लोगों द्वारा दर्शन-वंदन करते हुए प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण करने के साथ पुष्प अर्पित किए। साथ ही संत खुमसिंह महाराज अमर रहे …. अमर रहे … के जमकर घोष लगाए। इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहनों पर केशरिया ध्वज लगे कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों द्वारा जय श्री राम एवं भारत माता की जय के घोष लगाए गए। यह वाहन रैली करीब एक किमी लंबी रहीं। रैली में आगे डीजे पर राम एवं गुरू धुन बजाई गई। वाहन में रैली में विशेष रूप से विहिप के विभाग संगठन मंत्री दीपक निनामा एवं बजरंग दल के आशीष सोनी भी सम्मिलित हुए।
यह रहा रैली का संपूर्ण मार्ग
वाहन रैली दोपहर 12.30 बजे जिले के थांदला के ग्राम टिमरवानी से शुरू हुई, जो थांदला, उदयगढ़, मेघनगर, अंतरवेलिया, कल्याणपुरा, भगौर से फुलमाल तिराहा, करड़ावद छोटी, करड़ावद बड़ी, गोपालपुरा, मिंडल, मेघनगर नाका, दिलीप गेट, चेतन्य मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टेंड फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, आजाद चौक, नेहरू मार्ग, डीआरपी लाईन तिराहा, राजगढ़ नाका, अनास नदी, किशनपुरी, गडवाड़ा, मोहनपुरा, देवझिरी होते हुए कालीदेवी शाम करीब 7 बजे पहुंची। जहां से करीब 7.30 बजे तक ग्राम कोकावद पहुचंकन वाहन रैली का यहां समापन हुआ। उदयगढ़, मेघनगर एवं अंतरवेलिया में आदिवासी समाज एवं विशेष रूप से भगत समाज के अनेक लोगों द्वारा वाहन रैली का भव्य स्वागत करते हुए खुमसिंह महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर दर्शन का लाभ लिया।
4 मार्च को होगी प्रतिमा स्थापना
4 मार्च, सोमवार को सुबह मुर्हुत में संत खुमसिंह महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी यह प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विहिप धर्म प्रसार के जिला मंत्री राजू निनामा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोकावद शिव मंदिर के महंत के रूप में पहले जहां संत खुमसिंह महाराज सेवाएं देते थे, अब उनके देवलोकगमन से महंत की उपाधि उनके सुपत्र कमलसिंह को दाहौद (गुजरात) के नंगरिया महाराजजी द्वारा प्रदान की गई है। अब शिव धाम पर समस्त कार्यक्रम महंत कमलसिंह के मार्गर्दान में संपन्न होंगे।
महाशिवरात्रि पर्व पर होंगे विभिन्न धा

र्मिक अनुष्ठान
इसके साथ ही 4 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम पर सत्संग, भजन के साथ भंडारे का भव्य आयोजन रखा गया है। दिनभर मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम भी चलेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर कोकावद शिव मंदिर पर झाबुआ जिले सहित समीपस्थ गुजरात एवं राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों से भी यहां संत एवं भक्तजन बड़ी संख्या में आकर लाभ प्राप्त करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!