Connect with us

झाबुआ

आपसी मन-मुटाव के कारण अलग-अलग हुए पति-पत्नि को महिला परिवार परामर्श केंद्र झाबुआ ने मिलवाया, अब दंपति मिलकर रहेंगे

Published

on

बार बार महिला एवं परिवार परामर्श केंद्र पर समझाईश के बाद पति पत्नी साथ मे रहने के लिए हुए राजी…..

झाबुआ से दौलत गोलानी व पीयूष गादीया की रिपोर्ट

झाबुआ। शादी के बाद से ही पति पत्नि से दूरी बनाने लगा एवं उसे ससुराल में ही छोड़कर पढ़ाई के लिए भोपाल चला गया। इस बीच करीब एक वर्ष तक दोनो की आपस में बातचीत नहीं हुई। जिससे पत्नि ससुराल से मायके चली आई। जब पत्नि ने महिला परिवार एवं परार्मा केंद्र पर इस बाबत् आवेदन दिया, तो परिवार परार्माश केंद्र पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गीता, म. आरक्षक नर्मदा मेड़ा एवं परिवार परार्मादात्री मंजु चौहान ने दोनो पक्षों एवं उसके परिवारवालों को बुलाकर समझाईश दी, जिसके बाद पति ने कहा कि वह जहां भी रहेगा अपनी पत्नि के साथ रहेगा और उसके साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा। दोनो के परिवारजनों से राजीनामा करवाकर खुशी-खुशी पति-पत्नि साथ में रवाना हुए।
पूरा मामला इस प्रकार है कि श्रीमती सुनिता पति महेश वसुनिया निवासी सजवानी छोटी द्वारा महिला परिवार एवं परामर्श केंद्र झाबुआ पर इस आय का आवेदन दिया कि उसकी शादी 4 अप्रेल 2017 को महेश पिता बहादुर वसुनिया निवासी सजवानी छोटी के साथ हुई। शादी के बाद से ही उसके पति महेश द्वारा बातचीत करना बंद कर दी गई एवं महेश माता-पिता को पढ़ाई का कहकर भोपाल चला गया। सुनिता द्वारा एक वर्ष तक मायके से ससुराल आना-जाना किया गया। इस बीच 12 मई 2018 से 16 मई 2018 तक महे घर नहीं आया तथा बीते एक वर्ष उसके द्वारा सुनिता के साथ बातचीत भी बंद कर दी गई।
मनमुटाव बढ़ने पर सुनिता आ गई मायके
सुनिता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार लगातार दोनों में मनमुटाव एवं आपस में बातचीत नहीं होने से सुनिता अपने पति से अलग होते हुए ससुराल से मायके चली गई। बाद परिवार परामर्श केंद्र की मद्द ली। इस बीच परार्मश केंद्र की ओर से महेश के परिजनों से तलब करने पर उन्होंने बताया कि उनका पुत्र बीते एक साल से घर नहीं आया, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पिता बहादुर द्वारा थाना झाबुआ पर 25 जुलाई 2018 को दर्ज करवाई गई थी।
दोनो को समझाईश देने के बाद हुए एक
परिवार केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गीता, म. आरक्षक नर्मदा मेड़ा एवं परिवार परार्मादात्री मंजु चौहान द्वारा दोनो पति-पत्नि महेश एवं सुनिता को अपने-अपने परिजनों सहित केंद्र पर बुलवाकर समझाईश दी गई। बार बार महिला एवं परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग कर दोनों पत्नी पति को समझाइश दी गई वह साथ में रहने के लिए मनाया | काफी समझाईश के बाद दोनो पति-पत्नि आपसी मनमुटाव को छोड़कर एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। बाद हंसी-खुशी अपने घर-ग्राम लौटे। पति-पत्नी ने एक-दूसरे से कहा कि वह एक-दूसरे से आपस में बातचीत करते रहेंगे, ताकि उनमें मतभेद और मनभेद जैसी स्थिति ना बने वहीं पति ने कहा कि वह जहां भी रहेगा, अपनी पत्नि के साथ खुहाल जीवन व्यतीत करेगा।.

फोटो 006 -ः महिला परिवार एवं परार्माश केंद्र झाबुआ की समझाईश पर एक हुए महेश और सुनिता।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!