Connect with us

झाबुआ

बिना परमिशन के केबल लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई

Published

on

ऐसे तो नगर पालिका क्षेत्र में बिना कोई परमिशन के कोई भी कार्य नहीं हो सकता चाहे निर्माण संबंधी हो चाहे केबल लाइन डालने के लिए खुदाई संबंधी कार्य हाे |शहर में केबल कंपनी द्वारा कहीं भी अपने कार्य के लिए नगर पालिका क्षेत्र में खुदाई की जा रही है अब तो खोदने वाले हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की केबल डालने वाली कंपनी एयरटेल द्वारा केबल लाइन डालने के लिए शहर के क्षेत्र में बिना किसी परमिशन के ही खुदाई कार्य शुरू कर दिया | लेकिन संबंधित नगर पालिका आंखें मूंद कर बैठा है साथ ही वहां पर नाबालिग द्वारा भी काम किया जा रहा था |

विगत दिनों ही जिओ कंपनी द्वारा शहर के राजगढ़ नाके से लेकर किशनपुर क्षेत्र तक केबल डालने के लिए उत्कर्ष सड़क किनारे बनी फुटपाथ को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया था और कई जगह तो पेवर्स टूट रहे थे और तीतर बितर हो रहे है |लेकिन आज तक जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया | जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान तो हो ही रहा है और आमजन में नगर पालिका के कार्य को लेकर भी आक्रोश है शनिवार सुबह कलेक्टर कार्यालय के पीछे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय के सामने कलेक्टर निवास के पास बस स्टैंड की ओर जा रहे रास्ते पर एक निजी केबल कंपनी द्वारा केबल लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी जो खुदाई की जा रही थी वह रोड से मात्र 1 फीट ही दूर थी खुदाई कार्य एयरटेल कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है जब वहां पर कार्यरत श्रमिक से से इस बारे में पूछा गया कि खुदाई के लिए परमिशन ली है या नहीं तो मजदूरों ने अनभिज्ञता जाहिर |तब उपस्थित श्रमिक ने ठेकेदार को फोन लगा कर जब हमारी टीम से बात कराई और और टीम ने पूछा कि खुदाई के लिए परमीशन ला या नही तो उसने कहा कि नगर पालिका में आवेदन दिया है लेकिन अभी तक परमिशन प्राप्त नहीं हुई है |देखिए शहर में एक तरफ तो किसी भी कार्य करने के लिए नियम कायदों की भरमार होती है लेकिन इस तरह बिना किसी परमिशन के इन केबल कंपनी की दादागिरी और हठधर्मिता से. बिना परमिशन के खुदाई की जा रही है जबकि खुदाई कर रहे क्षेत्र से नगरपालिका कार्यालय मात्र सौ कदम की दूरी पर ही है साथ ही साथ अधिकारी व कर्मचारी को इस रास्ते से आवागमन भी है लेकिन फिर भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंद कर बैठे हैं और एयरटेल कंपनी द्वारा केबल डालने के लिए बिना परमिशन के ही शहर के एक हिस्से को खोदा जा रहा है इस खुदाई कार्य में केबल कंपनी द्वारा नाबालिक बच्चों से भी काम करवाया जा रहा था जिन बच्चों की उम्र पढ़ने-लिखने की है वहां केबल कंपनी नाबालिगों से काम करवा रहे हैं कहीं न कही विभाग में अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत से ही यह संभव है क्या जिले में बैठे अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान देंगे यह केबल कंपनियों मनमानी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाती रहेगी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!