Connect with us

झाबुआ

झकनावदा युवा संघ द्वारा लिटिल चैम्पस संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published

on

झकनावदा/राजेश काॅसवा:- संगीत एवं खेल एकेडमी के तत्वाधान में युवा संघ झकनावदा के द्वारा लिटिल चैंम्पस संगीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसका शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झकनावदा के अध्यक्ष अजय वोहरा,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, ठाकुर जगपालसिंह राठौर एवं संगीतकार आशीष भांगू के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 16-16 बच्चों ने भाग लिया भाग लेकर अपने गीत से दर्शकों को मोहित किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते झकनावदा निवासी माही म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक निलेश पडियार द्वारा कहा गया कि जीवन में संगीत बहुत आवश्यक है झकनावदा जैसी छोटी जगह में इस प्रकार के आयोजन होना बहुत बड़ी बात है संगीत एकेडमी के संयोजक राजेंद्र कुमार मिस्त्री द्वारा बताया गया कि संगीत शिव है इससे मन के विकार राग द्वेष दूर होते हैं और इसे गाने व सुनने से मनुष्य की आत्मा का शुद्धिकरण होता है इसलिए संगीत सीखना व सुनना चाहिए झकनावदा मैं संगीत प्रतियोगिता के पुरस्कार के प्रायोजक सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार राजेश काॅसवा, द्वितीय पुरस्कार प्रदीप बोराना, तृतीय पुरस्कार हरीश राठौड जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार परीक्षितसिंह राठौर, द्वितीय पुरस्कार मुकेश कोठारी भाजपा नेता, तृतीय पुरस्कार प्रदीप लोहार, के द्वारा दिए गए लिटिल चेम्प सीनियर वर्ग में प्रथम संयम वोहरा,द्वितीय महेंद्र चौहान,तृतीय प्रेक्षा जैन इसी कड़ी में जूनियर वर्ग में प्रथम अथर्व मिस्त्री, द्वितीय अक्षत राठौड़, तृतीय शैली कोठारी रहे।इस अवसर पर निर्णायक माही म्यूजिकल ग्रुप के निलेश पडियार, आनंद सोलंकी, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती मोनू सोलंकी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरसिंह सेमलिया आशिफ खान, अरविंद राठौर,पूनमचंद कोठारी, कांग्रेस नेता सुशील भांगू, सुनील राठौड़ थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झकनावदा युवा संघ के शुभम कोटडिया, आर्यन मिस्त्री, श्रेयांश वोहरा,आयुष राठौड, पीयूष राठौड़, अक्षीत वोहरा कुणाल काॅसवा, हर्ष सोनी,हर्ष माण्डोत, पृथ्वीराज पडियार, रितेश प्रजापत, रितेश चौधरी, पंकज राठौड,हितेश राठौड, आदि एवं कार्यक्रम का आभार नवदीप पडियार ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!