Connect with us

झाबुआ

मतदाता जागरूकता के लिए शीतला माता मंदिर के पास बनाए गए सेल्फी प्वाइंट…… जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा व सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े की अभिनव पहल……

Published

on

झाबुआ – झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा शहर में जगह जगह वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए व हस्ताक्षर अभियान का बोर्ड भी लगाया है जिसका उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व को समझाना व आगामी महीने में 19 मई को लोकसभा चुनाव में , अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें |

मीडिया प्रभारी सुधीर कुशवाह ने बताया कि शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर जहां एक ओर शीतला माता मंदिर पर पूजा अर्चना व दर्शन करने वाले धार्मिकजनों की भीड़ रहती है व अल सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए आती है वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय झाबुआ द्वारा साईं मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर और छोटे तालाब स्थित शीतला माता मंदिर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत …..मजबूत लोकतंत्र की पहली पहचान….. जागरूक मतदाता…. जागरूक इंसान …..के उद्देश्य को लेकर दोनों मंदिर पर वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया व आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया | जिले में 19 मई 2019 को लोकसभा चुनाव हेतु मतदान होना है | साईं मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मेरा वोट मेरा अधिकार को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर कर चुनाव में अपना मतदान हेतु सहमति भी दी | मंदिर पर इस तरह के सेल्फी प्वाइंट पर महिलाओं पुरुषों ने साथ साथ फोटो भी खिंचवाई और बच्चों ने भी इस सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से बोर्ड पर दिए गए मतदान की जानकारी के बारे में इशारा भी किया | जिला कलेक्टर प्रबल सिपाह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े ने आगामी 19 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं से मतदान हेतु अपील भी की है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!