Connect with us

झाबुआ

शहर में बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी मातृ शक्ति वाहन रैली, कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। झाबुआ का राजा ग्रुप (जेकेआर) द्वारा शहर के सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर 6 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर मातृ शक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल होने के साथ इस दौरान उनके द्वारा मतदाता जागरूकता का भी संदे दिया जाएगा। शाम 7.30 बजे से कस्तूरबा मार्ग में कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए जेकेआर ग्रुप के संयोजक जितेन्द्र पंचाल ने बताया कि वाहन रैली की शुरूआत सुबह 10 बजे से पैलेस गार्डन से होगी। वाहनों पर सवार सभी महिलाएं साफा पहने रहेगी। साथ ही उनके हाथों में भगवा ध्वज भी रहेंगे। सबसे पीछे पुरूष वर्ग एक-जैसी वेभूषा में चलेगा। यह वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समापन कस्तूरबा मार्ग में होगा। जहां भारत माता की आरती का आयोजन होगा।
कवि सम्मेलन में जिले के कवि बांधेंगे समां
बाद शाम 7.30 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में जिले के प्रख्यात साहित्यकार और कवियों में डॉ. रामशंकर चंचल पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, विरेन्द्र मोदी , भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’, प्रदीप अरोड़ा, प्रवीण सोनी ‘पुष्प’, तुषार राठौड़ एवं सुरेश समीर आदि द्वारा देशभक्ति और धर्म पर केंद्रित रचनाआें का पाठ किया जाएगा।

फोटो 006 -ः मातृ शक्ति वाहन रैली।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!