Connect with us

झाबुआ

शहर के सिद्धेशवर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर टेपर दे रहा दुर्घटनाओं को निमंत्रण………. वाहन फंसने से हो रहीं चालकों को परेशानी……

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। शहर के सिद्धेशवर कॉलोनी में इन दिनों सीसी रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ही मेन बाजार से सिद्धेशवर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर सीमेंट से बड़ा टेपर बना दिए जाने से यहां वाहनों सहित पैदल रहागीरों को निकलने में भी काफी असिवधाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन यहां अनेकों वाहन फंस रहे है एवं इस कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे है। इस ओर निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार सहित वार्ड पार्षद को ध्यान दिए जाने की आवशयकता है।
ज्ञातव्य है कि सिद्धेशवर कॉलोनी में इन दिनों सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है। जिस दिन से यह सीसी रोड़ निर्माण कार्य सिद्धेशवर कॉलेनी के प्रवेश द्वार से आरंभ हुआ है, उस दिन से प्रवेश द्वार पर सीमेंट एवं अन्य मटेरियल से एक बड़ा टेपर निर्मित हो जाने से यहां से निकलने में वाहन चालकों को काफी दिक्कते आ रहीं है। उल्लेखनीय है कि सिद्धेशवर कॉलोनी से दिनभर राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में इस टेपर के कारण कई बार वाहन यहां फंस जाते है वहीं रात्रि में दुर्घटना का भी शिकार हो रहे है, लेकिन इस ओर ना तो ठेकेदार द्वारा और ना ही वार्ड पार्षद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रहीं है। समय रहते इस टेपर को तुड़वाया नहीं गया, तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।
टेपर तुड़वा दिया जाएगा
– आपने मुझे इस मामले से अवगत करवाया है। टेपर अतिशीध्र तुड़वाकर समतलीकरण करवा दिया जाएगा।
नरेन्द्र राठौरिया, पार्षद, वार्ड क्र. 18 झाबुआ।

फोटो 008 -ः सिद्धेशवर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर बने टेपर पर इस तरह फंस रहे दो पहिया वाहन।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!