Connect with us

झाबुआ

निमाड़ अंचल के प्रसिद्ध गणगौर नृत्य को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने वाले संजय महाजन 3 अप्रेल को पैलेस गार्डन पर देंगे प्रस्तुति

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट

झाबुआ। झाबुआ के पैलेस गार्डन पर 6 दिवसीय गणगौर महोत्सव का आयोजन श्री गणगौर महोत्सव समिति राजवाड़ा परिसर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शहर की 18 समाजों की सैकड़ों महिलाएं सहभागिता कर इस दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इसी बीच 3 अप्रेल को पैलेस गार्डन पर विषय कार्यक्रम में निमाड़ अंचल के प्रसिद्ध गणगौर नृत्य को अंर्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने एवं पूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री शंकर दयाल शर्मा के समक्ष अपने नृत्य से समां बांध चुके प्रसिद्ध कलाकार संजय महाजन एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर शहर की समाजों की महिलाओं में विषय उत्साह बना हुआ है।
गणगौर महोत्सव समिति के संयोजक नानालाल कोठारी एवं अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 8 अप्रेल तक पैलेस गार्डन पर कई रंगारंग कार्यक्रम रखे गए है। प्रतिदिन कार्यक्रम शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक होंगे। 1 अप्रेल को क्रिकेट प्रतियोगिता, 2 अप्रेल को कबड्डी एवं चेयररेस प्रतियोगिता, 3 अप्रेल को विष कार्यक्रम में अंर्तराष्ट्रीय कलाकार संजय महाजन एवं उनकी टीम द्वारा अनूठी प्रस्तुति दी जाएगी। 4 अप्रेल को टेलेंट प्रतियोगिता के साथ हाउजी तंबोला गेम, 6 अप्रेल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं 8 अप्रेल को गणगौर पर्व पर मुख्य कार्यक्रम में शाम 5 बजे से राजवाड़ा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से पैलेस गार्डन पर पहुंचने पर पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा।
संजय महाजन 3 अप्रेल को अपनी प्रस्तुति से बाधेंगे समां
समिति संयोजक श्री कोठारी एवं अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि 3 अप्रेल को विष कार्यक्रम में संजय महाजन की अद्भुति प्रस्तुति रहेगी। ज्ञातव्य रहे कि संजय महाजन को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा उत्सव में नृत्य विद्या में स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य कत्थक के अलावा कई प्रांतों के लोक नृत्यों का भी गहन अध्ययन किया तथा विभिन्न मंचों पर उनका प्रर्दान किया। कत्थक नृत्य की िक्षा प्रख्यात नृत्याचार्य श्री राजकुमुद ठोलिया (जयपुर घराना) उज्जैन तथा रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध नृत्य गुरू डॉ. सुचित्रा हरमलकर से प्राप्त की। संजय महाजन के कार्यक्रम आकावाणी एवं दूरर्दान पर भी प्रसारित होते रहते है। संजय महाजन ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री शंकर दयाल शर्मा के समक्ष भी नृत्य प्रस्तुत किया है। वे अब तक कई राज्यों में अपनी नृत्य विद्या के कारण प्रसिद्धी हासिल कर चुके है एवं अनेकों बार सम्मानित हो चुके है। श्री महाजन ने निमाड़ अंचल के प्रसिद्ध गणगौर नृत्य को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई है।

फोटो 003 -ः अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार संजय महाजन।

फोटो 004 -ः निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर नृत्य की दी जाती है प्रस्तुतियां।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!