Connect with us

झाबुआ

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनाई जाएगी, चल समारोह के साथ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया जाएगा माल्यार्पण

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती 14 अप्रेल को जय भीम जागृति समिति झाबुआ के तत्वावधान में समस्त शासकीय एवं आासकीय संगठन तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रातः बस स्टेंड पर स्थित यात्री प्रतिक्षायल से चल समारोह निकाला जाएगा। बाद डॉ. अंबेडकर पार्क पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए जय भीम जागृति समिति के अध्यक्ष एमएल फुलपगारे ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबडेकर की जयंती समारोहपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। सुबह 8.30 बजे बस स्टेंड पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय पर आयोजक संस्थाओं के सभी पदाधिकारी-सदस्यगण के साथ शहर के नागरिक एकत्रित होंगे। यहां जिले के क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बाद 9 बजे यहां से चल समारोह निकाला जाएगा, जो शहर के बस स्टेंड, फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, चन्द्रेखर आजाद मार्ग, राजवाड़ा, डीआरपी लाईन होते हुए डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंचेगा। जहां सभी द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण बाद समारोह का आयोजन कर अतिथियों द्वारा बाबा साहब के कृतित्व, व्यक्तित्व एवं जीवन पर विस्तार से प्रका डाला जाएगा।

फोटो 008 -ः दो के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेड

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!