Connect with us

झाबुआ

राधा-कृष्ण बिहारी मंदिर में महाआरती का हुआ आयोजन, राम नवमी पर्व मनाया गया

Published

on

झाबुआ से ….दौलत गाैलानी ……..

झाबुआ। शहर के छोटे तालाब स्थित श्री राधा-कृष्ण विहारी मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वष्ृर् भी श्री राम नवमी पर्व 14 अप्रेल, रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक, श्रृंगार पश्चात् महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन हुआ।
यह जानकारी देते हुए मंदिर के पूजारी गोपाल बैरागी ने बताया कि सुबह 6 बजे श्री राधा-कृष्ण बिहारजी का अभिषेक किया गया। बाद भगवान का मनमोहक श्रृंगार पूजारी गोपाल बैरागी ने किया। दोपहर ठीक 12 बजे महाआरती हुई। महाआरती में आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यावंत भंडारी, संस्थापक अध्यक्ष राजे नागर, लीना नागर, नागर समाज के संरक्षक सुभाष नागर सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्तजन शामिल हुए। तत्पचात् महाप्रसादी के रूप में सभी भक्तों को पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया।

फोटो 011 -ः राधा-कृष्ण बिहारीजी की महाआरती करते हुए भक्तजन।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!