Connect with us

झाबुआ

शहर में नगरपालिका ने आधी गर्मी निकलने के बाद लगाए प्याऊ, प्याऊ में मिल रहा मटमेला पानी…..

Published

on

झाबुआ से दौलत गाेलानी…..
झाबुआ। नगरपालिका झाबुआ को प्रतिवर्ष गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों के सूखे कंठ की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाने हेतु उच्च विभाग से बजट प्राप्त होता है, लेकिन प्रतिवर्ष देखा गया है कि नगरपालिका द्वारा आधी गर्मी निकलने के बाद शहर में प्याऊ लगाए जाते है। प्याऊ में उपयोग की जाने वाली मेट भी हल्के किस्म की उपयोग होती है।
दरअसल सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नगरपालिका द्वारा शहर में प्याऊ लगवाने हेतु प्रतिवर्ष ठेका दिया जाता है और जो ठेकेदार यह ठेका लेता है उसके द्वारा प्याऊ निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते हुए, मिली राशी में से आधी राशी का उपयोग किया जाता है और आधी राशी डकार ली जाती है। जिसके चलते प्याऊ निर्माण में चारो ओर उपयोग होने वाली मेट हल्की किस्म की लगाई जाती है, जो जल्द ही फटने के साथ मेट पतली होने से अत्यधिक गर्मी में यह तपकर जहां अंदर पानी प्रदाय करने वाले कर्मचारी को गर्मी के मारे परेशान होना पड़ता है तो वहीं धूप के कारण प्याऊ में रखी जाने वाली नांदों में पानी भी गर्म हो जाता है। इस वर्ष भी शहर के मुख्य स्थानों एवं तिराहो-चौराहों पर लगे प्याऊ में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मटमेला पानी पीने योग्य नहीं |
जब इस प्रतिनिधि द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में लगे प्याऊ का अवलोकन किया, तो यहां पानी पीने वाले कुछ लोगों ने बताया कि मटमेला पानी प्रदाय होने से यह पानी पीने योग्य नहीं है। नागरिक सुीमकुमार जायसवाल ने बताया कि प्याऊ में सफाई का अभाव होने के साथ ही मटमेला पानी होने से वह पीने लायक नहीं है। पानी में मेलापन आने से ऐसा पानी पीने से बीमार होने की संभावना रहती है। यह स्थिति शहर में स्थित कई अन्य प्याऊ की भी है, जहां इन दिनों मटमेला पानी प्रदाय होने से लोग या मजबूरी में यह गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है तो शिक्षित एवं जागरूक लोग ऐसा पानी पीना पसंद नहीं कर रहे है।
मैं दिखवाता हूॅ
– शहर में नगरपालिका के लगे सभी प्याऊ में पीएचई विभाग के माध्यम से टेंकर डलवाकर पानी की व्यवस्था हो रहीं है। यदि प्याऊ में मटमेला पानी आ रहा है, तो मैं दिखवाता हूॅ। इस बार नगरपालिका ने स्वयं प्याऊ लगाए है, इसका ठेका नहीं दिया गया है।
एलएस डोडिया, सीएमओ, नगरपालिका झाबुआ।

फोटो 005 -ः कलेक्टोरेट में लगे प्याऊ में आ रहा मटमेला पानी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!