Connect with us

झाबुआ

जैन सोशल ग्रुप मैत्री………….. नीरज गादिया को झाबुआ झाेन का झाेन कोर्डिनेटर नियुक्त होने पर मैत्री सदस्यों में हर्ष व दी बधाईया…..

Published

on

झाबुआ – शहनाई गार्डन पर 6 अप्रैल शनिवार को जैन सोशल ग्रुप मैत्री झाबुआ के द्वारा शपथ विधि समारोह और मोमेंटो अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था|शपथ विधि समारोह और मोमेंटो अनावरण कार्यक्रम के दौरान जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन के अध्यक्ष विजय समोता, सचिव योगेश अजमेरा , सपन जी (former president) और पूर्व अध्यक्ष साधना जी भंडारी ने मैत्री के पूर्व अध्यक्ष नीरज गादिया को इंदौर जोन अंतर्गत झाबुआ जिले का झाेन कोर्डिनेटर नियुक्ती की घोषणा की थी | मैत्री सदस्यों में इस घोषणा से हर्ष और प्रसन्नता थी |

यूं तो नीरज गादिया स्वभाव से सरल , सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं उन्होंने जैन सोशल ग्रुप मैत्री को ज्वाइन करने के बाद धीरे-धीरे सदस्यों से मेल- मिलाप करना ,मैत्री कार्यक्रमों में अपना संपूर्ण योगदान देना और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करना | अपने सरल स्वभाव से वे आसानी से सभी से आपसी सामंजस्य बना लेना लेते थे |वर्ष 2016 -17 में जैन सोशल ग्रुप मैत्री के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मैत्री टीम को एकजुटता का संदेश देते हुए आपसी सामंजस्य बनाकर हर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया |इसके अलावा वर्ष 2017-18 में जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत करीब 300 यूनिट रक्त एकत्रित की |अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (करीब एक लाख यूनिट रक्त 1 दिन में )में नाम दर्ज होने हेतु झाबुआ से यह सफल प्रयास भी किया था |जैन सोशल ग्रुप मैत्री के शपथ विधि समारोह के दौरान इंदौर रीजन टीम द्वारा नीरज गादिया को झाेन कोर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति की घोषणा की |मैत्री सदस्याे ने नीरज गादिया को बधाई दी व शुभकामनाएं प्रेषित की | सदस्यों में जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष मनोज बाबेल ,पूर्व मैत्री अध्यक्ष संजय गांधी , प्रतीक मेहता , दिनेश रूनवाल,तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज कोठारी ,तेयूप अध्यक्ष विपिन भंडारी , वर्तमान मैत्री अध्यक्ष जय भंडारी व सचिव मनीष कांठेड़ ,कोषाध्यक्ष विशाल कोठारी , मितेश गादिया , महावीर माैन्नत ,पराग रनवाल ,रितेश कोठारी, मनोज कटकानी , नितेश कोठारी आदि ने बधाइयां प्रेषित की |

28 अप्रैल को इंदौर में हुआ शपथ विधि समारोह

इंदौर रीजन टीम द्वारा नीरज जी गादिया को इंदौर जोन अंतर्गत झाबुआ जिले का झाेन कोऑर्डिनेटर नियुक्ति की घोषणा के पश्चात शपथ विधि हेतु इंदौर आमंत्रित किया | नीरज गादिया वर्तमान जैन सोशल ग्रुप मैत्री अध्यक्ष जय भंडारी और उनकी टीम के साथ इस शपथ विधि समारोह में सम्मिलित हुए |28 अप्रैल को इंदौर रीजन का शपथ ग्रहण समारोह व सुपर स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ | इसी दिन जैन सोशल ग्रुप मैत्री के झाबुआ जोन के झाेन कोऑर्डिनेटर नीरज गादिया का शपथ विधि समारोह भी संपन्न हुआ | जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री कमल संचेती ने इस शपथ विधि समारोह और सुपर स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान ही नीरज गादिया को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं प्रेषित की | नीरज गादिया ने इंदौर रीजन अंतर्गत शपथ विधि हेतु सभी को धन्यवाद प्रेषित किया और झाेन काेर्डिनेटर पद पर रह कर झाबुआ जोन में जैन सोशल ग्रुप को संपूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त भी किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!