Connect with us

झाबुआ

राजस्थानी, कालबेलिया, जुंबा मराठी एवं कश्मीरी नृत्य ने बांधा समां…………………………… केंद्रीय विद्यालय गेल झाबुआ में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन………………

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। केंद्रीय विद्यालय गेल झाबुआ में 2 मई, गुरूवार शाम को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं गैल के महाप्रबंधक राम राय टुडु थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े उपस्थित थी। सह-अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष विनयकुमार केरकेटा, एसबी सिंह प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय धार, अब्दुल हमीद प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ, केसी उपाध्याय प्राचार्य पटेल पब्लिक स्कूल मौजूद थे।
सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पौधे भेंटकर सम्मानकिया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्राचार्य जेपी बोहरे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव तांडव, राजस्थानी, कालबेलिया, जुंबा मराठी एवं कश्मीरी नृत्य रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ और नारी सशक्तिकरण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत करके सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और बेटी के जन्म और नारी के प्रति उपेक्षा पूर्ण ष्टि से बचने का संदेश दिया। पंजाबी भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
इसके पश्चात् खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले 13 छात्रों को सम्मानित किया। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एसजी एफआई के लिए यश प्रताप सिकरवार को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में गत वर्ष बारहवीं की परीक्षा मे जिला झाबुआ मे सर्वोच्च अंक 93 प्रतित लाने वाली मानसी त्रिवेदी एवं राघव माहेश्वरी 89 प्रतित अंकः तथा राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी मे प्रतिभागी के लिए अभिज्ञान मार्टिन निनामा को सम्मानित किया गया।
लोकतंत्र को मजूबत बनाने के लिए दिलवाई शपथ
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामराय टूडू ने कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्रों की उन्नति के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की एवं उन्हें प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए उसकी मर्यादा को ध्यान में रखते हुए जाति, धर्म एवं लोभ रहित होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल कप्तान राघव माहेश्वरी, क्षिप्रा शुक्ला, मनीष त्रिवेदी सीसीए प्रभारी एवं रंजीत यादव ने किया। संगीत शिक्षिका रोजबेली खाखा ने कार्यक्रमों का दिशा-निर्देशन किया। अंत में विजयकुमार सेठी ने सभी के प्रति आभार माना।

फोटो 009 -ः वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ करते गैल के महाप्रबंधक रामराय टूडू एवं अन्य अतिथिगण।

फोटो 10 -ः नृत्य प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की छात्राएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ21 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ22 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ23 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!