Connect with us

झाबुआ

झकनावदा में केशरियानाथ भगवान की प्रतिष्ठा हेतु मंगल प्रवेश हुआ

Published

on

झकनावदा/राजेश काॅसवा:- झकनावदा केसरियानाथ जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के जाजम आयोजन हेतु परम पूज्य गच्छादीपति आचार्य भगवंत श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहेब,पूज्य महाराज श्री दिव्यचंद्र जी महाराज साहेब, मधुरवक्ता श्री रजतचन्द्र विजय जी महाराज साहेब का झकनावदा नगर मे धुम धाम के साथ में भगवान दादा शंखेश्वर पार्श्वनाथ, मुनि सुव्रत स्वामी, मां लक्ष्मी जी, मां सरस्वती जी की प्रतिमाओं के साथ में झकनावदा में मंगल नगर प्रवेश प्रमुख मार्गो से होता हुआ केसरियानाथ जैन मंदिर जिनालय पर पहुंचा जहां पर आचार्य भगवंत एवं मुनि भगवंतो द्वारा चैत्य वंदना-गुरु वंदना करवाई गई उसके पश्चात भगवान की आरती उतारी गई उसके पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें आचार्य भगवंत ऋषभचंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहब द्वारा धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं एक सहयोग करने वाले और दूसरे विरोध करने वाले सहयोग करने वाले लोग हमेशा आगे बढ़ते हैं और विरोध करने वाले लोग हमेशा हारते व पीछे रहते हैं उसके पश्चात मधुकर वक्ता रजतचंद्र विजय जी महाराज साहब द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा दया भावना के साथ काम करना चाहिए एवं हमेशा अच्छे कामों में अग्रणी रहना चाहिए उसके पश्चात त्रिदिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के नवकारसी, स्वामीवात्सल्य, भगवान की प्रतिमा विराजमान आदि करने कि स बोलिया लगाई गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!