Connect with us

झाबुआ

झकनावदा में होगा केसरियानाथ दादा का भव्यतम प्रतिष्ठा महामहोत्सव

Published

on

झकनावदा/(राजेश काॅसवा):- श्री झकनावदा नगरे प्रचंड प्रभावशाली प्राचीन श्री केसरियानाथ दादा की भव्यतम प्रतिष्ठा पंचाहिन्का महामहोत्सव 11 मई 2019 से 15 मई 2019 तक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सूरिश्वर जी म.सा. की पावनकारी शुभनिश्रा में होगा। *प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर* केसरियानाथ दादा के प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सकल जैन श्री संघ द्वारा तैयारियां जोरो पर की जा रही है समस्त भारत भर में पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है, जैन मंदिर की साज सज्जा लाइटिंग डेकोरेशन, नगर के प्रमुख मार्गो पर बैनर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं साथ ही प्रमुख मार्ग सदर बाजार में विनीता नगरी बनाए जाने की तैयारी केसरियानाथ मित्र मंडल द्वारा की जा रही है

गुरु भगवंत का होगा मंगल प्रवेश 11 मई की शुभवेला में आचार्य भगवंत एवं श्रमण-श्रमणीवृंद का भव्यतम वरघोड़े के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ केसरिनाथ दादा के मंदिर प्रांगण में होगा मंगल प्रवेश व धर्मसभा होगी इसके पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन रखा गया है 13 मई से 15 मई तक केसरियादादा की प्रतिष्ठा विधि विधान के द्वारा की जाएगी एवं नवीन प्रतिमा जी शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, मुनीसुव्रत स्वामी, मां लक्ष्मी जी, मां सरस्वती जी की नवीन प्रतिमा जी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जावेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!