Connect with us

झाबुआ

डा. आम्बेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी भी सम्मान नही दिया तथा दलित वर्गो के शोषण का ही काम करती रही- सूरज कैरो

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट
पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा की रीति नीति के बारे में जानकारी दी

झाबुआ । कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग को बर्गलाकर केवल उन्हे वोट बेंक मान कर शाेषण करने के अलावा कुछ नही किया है । इस वर्ग के लोगों को कांग्रेस अपना वोट बेंक मानती रही है किन्त्रु अब इस वर्ग के लोगों में काग्रेस पार्टी की इस गलत नीतियों एवं भ्रामकता फैला कर इस वर्ग के साथ जो अन्याय किया गया है, उसे पुरी तरह समझ चुकी है तथा अजजा एवं अजा वर्ग के लोग जिन्होने भाजपा के 15 र्वषा के प्रदेश शासनकाल तथा केन्द्र में मोदी जी की सरकार के द्वारा इस वर्ग के उत्थान के लिये तथा समग्र विकास के लिये जो काम करके दिखाया है उससे इस वर्ग के लोगों का आत्मविशवास भाजपा के प्रति काफी अधिक पुख्ता हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है जिसने सबका साथ सबका विकास के महामंत्र को लेकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. भीमराव आम्बेडकर की विचारधारा को अग्रणी स्थान देकर अजजा एवं अजा वग्र के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिये अनेकोनेक योजनायें लागू करके इनके समग्र उत्थान के लिये कदम उठाया है । डा. आम्बेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी भी सम्मान नही दिया तथा दलित वर्गो के शाेषण के लिये ही हमेशा काम करती रही है । प्रदेश में 60 साल तक कांग्रेस की सरकार ने अजजा एवं अजा वर्ग के उत्थान के लिये कोई प्रभावी कदम ही नही उठाये तथा आज भी इस वर्ग की दशा तस की तस ही बनी हुई थी । कांग्रेस पार्टी ने अजजा एवं अजा वर्ग के लोगों को खुटे पर बंधी अपनी बपौति समझा तथा प्रलोभन देकर सत्ता में बनी रही । भाजपा की सरकार के आने के बाद ही इन वर्गो में आत्मविवास जागा है तथा समाज के अन्य वर्गो के समकक्ष लाने के प्रयासों को सार्थकता मिली है । उक्त बात शुक्रवार को जिला भाजपा लोकसभा कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरज कैरों ने संबोधित करते हुए कहीं ।
श्री कैरों ने आगे कहा कि भाजपा के केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन किया गया दे भर में गरीब वर्गो के लिये ढाई से तीन करोड पक्के आवासो का निर्माण करवाया गया । लाखों की संख्या में देश के गरीबों के लिये शाैचालयों का निर्माण किया गया , महिला साक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय काम किये गये, तथा महिलाओ की समस्याओं की गंभीरता से चिंता कर उनका निराकरण करवाया । खुले में शाैच से मुक्ति मिली, उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को धुंये से मुक्ति दिला कर उन्हे निुल्क रसोई गैस के कनेकन दिये गये ।ऋण माफी योजना के माध्यम से अार्थिक स्तर मे सुधार किया गया । आयुषमान योजना के तहत 5 लाख तक के उपचार की सुविधा मुहैया कराई गई है। 200 रूप्ये तक के बिजली बिल की योजना लागू की , अंतिम संस्कार के लिये 5 हजार की अनुग्रह राशि दी जाने की योजना लागू की गई । सामान्य मृत्यु परपरिवार को 2 लाख तक की सहायता, बच्चों के शिक्षा , विवाह आदि के लिये आथिक मदद, दुर्घटना होने पर 4 लाख तक की राशि की सहायता, आदि की योजनायें लागू की किन्तु प्रदे की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण की इन योजनाओ को रोक दिया है तथा गरीबों के साथ अन्याय एवं अत्याचार किया है । श्री कैरों ने आगे कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भाजपा की शिवराजसिंह सरकार की संबल योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करके गरीबों के साथ छलावा किया है । उन्होने कहा कि कांग्रेस किसानों की 2 लाख तक की कज्र माफी की योजना भी फ्लाफ साबित हुई है तिा किसानों के साथ कमलनाथ सरकार ने छलावा किया है ।अजजा एवं अजा वर्ग के लिये लागू संबल जेसी महत्वाकांक्षी योजना बंद करके गरीबों को परेान किया जारहा है ।
श्री कैरों ने आगे कहा कि आम्बेडकरजी के नाम पर कांग्रेस ने लोगों को भ्रमित करने के अलावा कुछ नही किया ।उन्हे आम्बेडकरजी की कभी चिंता ही नही रही । भाजपा ने आम्बेडकरजी को भारतरत्न की उपाधी से अलंकृत किया । कांग्रेस ने वोट के लिये सिवाय भ्रमित करके इस वर्ग को अपना वोट बैंक के अलावा कुछ नही समझा । उन्होने आगे कहा कि भाजपा ने ही आम्बेडकरजी को सम्मान देने का काम किया पंचतीर्थ निर्माण करवा कर आम्बेडकरजी की जन्मस्थली महू को विकसित किया, दीक्षा भूमि नागपुर,दार में विशाल आम्बेडकर स्मारक का निर्माण, 26 अलीपुर रोड जहां आम्बेडकरजी ने अन्तिम वास ली थी उस स्थान को भाजपा सरकार ने क्रय करके 200 करोड की लागत के स्मारक का निर्माण करवाया तथा वहां रिसर्च सेंटर बनाकर विकसित किया । चिंचोली में डा. आम्बुडकरजी की 400 स्मृतियों को संग्रहित करके उसे विकसित करने का काम किया । डा. आम्बेडकर को भारतरत्न से भाजपा सरकार ने नवाजा वही संसद भवन में भी आम्बेडकरजी का तैल चिंत्र लगाने का श्रेय भी भाजपा को ही जाता है । विदेशों में आम्बेडकरजी की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिये भाजपा की सरकार ने ही प्रभावी कदम उठाये । सिर्फ भाजपा ने ही जनजाति वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिये काम किये है । भाजपा ही पूरी तरह जनजाति वर्ग के साथ खडी होकर उनके विकास एवं उत्थान के लिये काम करती रही है ।कांग्रेस पार्टी भा्रमक प्रचार करके आरक्षण समाप्त करने जेसी झुठी अफवाहे फैलाने के अलावा कुछ नही कर रही है। आज भाजपा के प्रति जनजाति वर्ग का विवास तेजी से बढा है तथा पूरा वर्ग ही भाजपा के साथ खडा होकर देश में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र मे सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है ।
श्री कैरों ने इस अवसर पर बसपा प्रमुख मायावती के बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि अपनी राजनीति के असफल होने पर वे सिर्फ प्रलाप कर रही है । कांग्रेस पार्टी के राषट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी ने 72 हजार प्रतिर्वाष देने की योजना केवल लोगों को भ्रमित करने के अलावा कुछ नही है । आज लोग राषट्रवाद को लेकर काफी गंभीर है एवं देश के सम्मान व सुरक्षा के लिये सभी नरेन्द्रमोदी के साथ खडे हे। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के राज मे किसानों को ऋणमाफी के नाम पर भ्रमित किया गया है । स्वयं सहायता समुह की महिलाओं ने आचार संहित चलते भी सख्ती से वसूली की जारही है । आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस के मुगालते इस लोकसभा चुनाव में दूर होगें तथा सभी स्थानों पर भाजपा प्रत्याी प्रचंड मतों से जीत दज्र करावेगें तथा केन्द्र में मोदीजी के नेतृत्व में सरकासर बनने जारही है। राषट्रवाद एवं राषट्र की सुरक्षा का मुद्दा अहम है । श्री केरों ने मीडिया का सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर स्वागत भाषण जिला भाजपाध्यक्ष ओम प्रकाशशर्मा ने दिया तथा इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा ,मोर्चे के लोकसभा प्रभारी हंसराज नरवालिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश यादव दौलत भावसार, राजू धानक, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी उपस्थित थे ।
—————————————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!