Connect with us

झाबुआ

निष्ठा सिकरवार ने कक्षा 12वीं में जिले की मेरिट सूची में पाया दूसरा स्थान…….डॉक्टर बनना चाहती है

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट…….
झाबुआ। शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सहायक परियोजना समन्यवक संजय सिकरवार की पुत्री निष्ठा सिकरवार निवासी लक्ष्मीनगर झाबुआ ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 91.6 प्रतित अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। निष्ठा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। छात्रा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के शिक्षकों के मार्गर्दशन एवं माता-पिता, दादा-दादी के आशीर्वाद को देती है।
लक्ष्मीनगर विकास समिति ने किया हर्ष व्यक्त
कु. निष्ठा की इस उपलब्धि पर लक्ष्मीनगर विकास सिमति अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव अमित शर्मा, मुकेश बैरागी, आशीष डोशी, योगेन्द्र नाहर, विनोद शर्मा, योगेश शाह, अनिल व्यास, आशीष व्यास, प्रमोद मिश्रा, हेमेन्द्र टेलर, अजय शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, एनएस सिरोटिया, गिरेन्द्र भदौरिया, दीपक जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बालिका को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

फोटो 006 – निष्ठा संजय सिकरवार।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!