Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर और एसपी की पहल रंग लायी ………….सागिया के सिंगाड फलिया के मतदाताओं ने किया मतदान……….

Published

on

भय के कारण पेटलावद विधानसभा के ग्राम सागिया के सिंगाड फलिये के लोगों ने विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया था
झाबुआ – पेटलावद विधानसभा क्रमांक 195 के ग्राम सागिया मतदान केंद्र 321 सिंगाड फलिये में पुलिस और अर्धसैनिक बल की मदद से मतदाताओं द्वारा निर्भीक और निष्पक्ष मतदान किया गया , जो कि झाबुआ पुलिस का इस लोकसभा चुनाव का स्लोगन है । विदित हो कि सिंगाड फलिये के मतदाताओं द्वारा भय के कारण विगत विधानसभा चुनाव में एक भी मत नहीं डाला गया था जानकारी अनुसार इस गांव के जालम सिंह नामक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी और जालम सिंह के घर के सामने ही मतदान केंद्र था तो सिंगाड फलिये के मतदाताओं में यह भय था कि अगर मतदान करने हम गए तो जालम सिंह के परिवार के लोग उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसी कारण ही विधानसभा चुनाव में सिंगाड फलिये के लोगों ने मतदान नहीं किया था |

लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पुलिस और प्रशासन दोनों के द्वारा इस बार सक्रिय भूमिका निभाई गई और पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री विनीत जैन और कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा के द्वारा सिंगाड फलिये का दौरा किया गया और उन्हें निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया | पुलिस और प्रशासन की पहल रंग लाई और आज मतदान दिवस पर सिंगाड फलिये के 57 मतदाताओं में से 52 द्वारा मतदान कर लोकतंत्र में इस महायज्ञ मे अपना योगदान मतदान के द्वारा दिया गया । सिंगाड फलिये के मतदाताओं द्वारा प्रशासन और पुलिस का आभार माना गया की उन्होंने उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया और इसके लिए पूर्ण सहयोग किया | इस पूरे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर , एसडीओपी झाबुआ श्री इडला मौर्य , झाबुआ थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र सिंह रघुवंशी और चौकी प्रभारी पारा रमेश कोली के द्वारा सक्रिय रूप से मतदान के लिए प्रेरित कर इस कार्य को संपूर्ण कराया और क्षेत्र में निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान के लिए माहौल और वातावरण बनाया गया | जिसका परिणाम यह आया कि आज सागिया के मतदान केंद्र क्रमांक 321पर मतदाताओं ने निभीक होकर मतदान किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!