Connect with us

झाबुआ

इंदौर से आकर शुभांगी और शिवांगी ने पहली बार किया मतदान……… .. मुस्कान और प्रणेत ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपना योगदान दिया…..

Published

on

जिले के जागरूक युवाओं ने भी देश के महात्यौहार के दौरान पहली बार अपना मतदान कर निर्वाचन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही महिलाओं एवं पुरुषों के साथ युवाओं की यह फौज भी मतदान करने डेरा लगाए बैठे थी। प्रथम बार मतदान करने वाली शुभांगी रामावत ने मतदान केंद्र रातीतलाई में अपने मत का प्रयोग किया एवं गर्व से कहा कि परीक्षा चलने के बावजूद भी मैंने इंदौर से आकर अपना मतदान कर दायित्व निभाया है, मुझे मतदान प्रक्रिया समझने की बडी उत्सुकता थी और मुझे पहली बार यह अवसर मिला था, इसलिये बीच परीक्षा मे आकर मतदान प्रक्रिया को समझा। इसी प्रकार मतदान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी थांदला क्षेत्र की निवासी शिवांगी श्रीवास्तव ने भी पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर सेल्फी खिंचवाई। पहली बार मतदान करने वाली युवा मतदाता बरखा टाक ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा आज मैं बहुत खुश हूँ मतदान मेरा अधिकार है और मैंने उसका सोच समझकर प्रयोग किया है। युवा मतदाता प्रणेत गादिया ने भी अपने पिता नीरज गादिया व दादा मगनलाल गादिया के साथ जाकर मतदान किया |युवा मतदाताओ ने मतदान केंद्रो पर लगाये गये सेल्फी पाईंट पर उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली। . हरीश शाह ने कहा……..लोकतंत्र के महापर्व मे प्रथम बार मतदान का अवसर मिला ,बहुत इंतजार था राष्ट्र हित मे मतदान करने का मेरी बिटिया मुस्कान को,बहुत खुश है अपने वोट की ताकत पर राष्ट्र निर्माण मे सहभागिता के लिए |
इसी प्रकार अन्य युवा मतदाताओ ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा आज हम बहुत खुश है मतदान हमारा अधिकार है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!