Connect with us

झाबुआ

मोदी की सरकार बनने एवं भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड क्र. 12 में की जमकर आतिशबाजी…………

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी……….
झाबुआ। देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने एवं रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के विजयी होने पर भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में शहर के वार्ड क्र. 12, गोपाल कॉलोनी में 23 मई, गुरूवार की शाम जमकर आतिबाजी कर खुशियां मनाई गई।
23 मई गुरूवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन जैसे-जैसे पूरे देश में भाजपा के पक्ष में परिणाम आते गए, वैसे-वैसे पूरे देश में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जन और खुशी का माहौल छाने लगा। इसी क्रम में देश में मोदी की सरकार बनने एवं रतलाम संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के विजयी घोषित होने की सूचना मिलने पर गुरूवार शाम वार्ड क्र. 12 गोपाल कॉलोनी में भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक के साथ सचिन वाणी, देवांश शर्मा, दिनेश परमार, राष्मिक मोडि़या, अजय बैरागी, राजेश कोहली, चीनू आदि युवाओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर एवं आतिबाजी कर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, मोदी है तो मुमकिन है एवं भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जीत का सिंबोल दिखाया |
देश के प्रधानमंत्री देशवासियों के विशवास पर खरे उतरे
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक बार फिर देश में ऐसी सुनामी चली कि पूरे देश में भाजपा को सर्वाधिक सीटे प्राप्त हुई है। नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित की बाते करते है, इसलिए देशवासियों ने उन पर एवं भाजपा पर भरोसा किया है। मोदीजी ने यह साबित कर दिया है उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। सभी देशवासी नरेन्द्र मोदी की एक बार फिर सरकार बनने एवं संसदीय क्षेत्रवासी संसदीय क्षेत्र में कमल का फूल खिलने से अत्यधिक प्रसन्नचित है।

फोटो 004 -ः भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाई खुशियां।

फोटो 005 -ः जमकर की आतिबाजी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!