Connect with us

झाबुआ

विशेष अपर सत्र न्यायाधीश श्री परमार का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह रखा गया……………….. श्री परमार के उज्जवल भविष्य की कामना की गई………

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलाने की रिपोर्ट……
झाबुआ। अभिभाषक संघ झाबुआ द्वारा न्यायालय प्रांगण में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश यशवंतसिंह परमार के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोह के गरिमामय कार्यक्रम में अभिभाषक संघ झाबुआ के समस्त अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीगणों ने शामिल होकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके तिवारी थे। अध्यक्षता अभिभाषक संघ झाबुआ अध्यक्ष बीएल सोनी ने की। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष श्री सोनी के साथ सचिव दीपक भंडारी, उपाध्यक्ष विजय संघवी, सह-सचिव जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री एवं अखिलेश संघवी, ग्रंथपाल श्रीमती अंजु राठौर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में अंत में सेवानिवृत्त हो रहे विष न्यायाधी श्री परमार द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभव साझा कर अभिभाषक संघ झाबुआ को अपनी ओर विधि पुस्तके भेंट की गई। अभिभाषक संघ झाबुआ द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त कर अपनी परंपरा का निर्वहन कर उन्हें झाबुआ जिले की पहचान के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अभिभाषक प्रतीक मेहता ने किया एवं अंत में आभार सौरभ सोनी ने माना।

फोटो 001 -ः सेवानिवृत्त न्यायाधी श्री परमार का अभिभाषक संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

फोटो 002 -ः न्यायाधी श्री परमार ने अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को विधि पुस्तके की भेंट।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!