Connect with us

झाबुआ

मोदी जी देश सुधारने में लगे हैं…… अधिकारी उड़ा रहे उन्हीं के नियमों की धज्जियां………

Published

on

मामला पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री के निजी वाहन पर म.प्र. शासन लिखा हुआ….

झाबुआ -नियमानुसार किसी भी निजी वाहनों पर भारत सरकार या किसी भी राज्य सरकार का नाम लिखा होना अपराध की श्रेणी में आता है एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्यूरोक्रेसी से भारत संविधान का पालन करने की आस रखते हैं मगर मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला झाबुआ के आला सरकारी अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी और शासन के नियम कायदों को अपने जूते की नोक पर रखकर उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं

ताजा मामला है लोक निर्माण विभाग का है झाबुआ लोक निर्माण विभाग में पदस्थ हिटलर नुमा कार्यपालन यंत्री अधिकारी अपने कार्यों के लिए कम और अपनी हठधर्मिता के लिए ज्यादा जाना जाता है यह अधिकारी खुद ही शासन के नियमों के विपरीत अपना रुतबा दिखाने के लिए येन केन यातायात और परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जिस वाहन का उपयोग कर रहे हैं उसका नंबर है MP 10BA 4508 जो कि किसी भावेश टककर खरगाेन के नाम से पंजीकृत है उक्त वाहन निजी होकर निजी उपयोग के लिए है मगर कार्यपालन यंत्री इस वाहन का उपयोग बिना परिवहन अधिकारी ,यातायात प्रभारी और डीएम की अनुमति के बिना निजी वाहन का इस्तेमाल महीनों से कर रहा है साथ ही उस वाहन पर म. प्र. शासन भी लिखा हुआ है ऐसा करना परिवहन विभाग के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है जिस पर न्यूनतम ₹1000 की चालानी कार्यवाही और अधिकतम जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार की जा सकती है साथ ही उस वाहन पर म. प्र. शासन लिखा हुआ हटाना होता है यातायात पुलिस भी ऐसे वाहन पर चालानी कार्रवाई कर सकती है क्या शासन प्रशासन और जिला परिवहन अधिकारी इस ओर ध्यान देकर इस तरह निजी वाहनों पर लिखे म. प्र.शासन लिखे वाहनों पर कार्रवाई करेंगे या फिर यह वाहन यूं ही शासन की आड़ में चलते रहेंगे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!