Connect with us

झाबुआ

संसदीय क्षेत्र की रेल्वे समस्या को लेकर सांसद गुमानसिंह ने रेल मंत्री पियूष गोयल को मांग पत्र प्रस्तुत किया

Published

on

 ।
संसदीय क्षेत्र की मांगों को गंभीरता से निराकृत करवा रहे सांसद
झाबुआ । रतलाम झाबुआ के सांसद गुमानसिंह डामोर ने सांसद पद की शपथ लेने के साथ ही पूरे संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जहां संसद मे प्रश्नोत्तर के माध्यम से क्षेत्र की मांग को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई हे, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने मुद्दे को लेकर संसद मे मध्यप्रदेश सरकार को आडे हाथ लिया वही कानून एवं व्यवस्था को लेंकर प्रदेश की मांग्रेस सरकार को बर्खास्रूत करने की मांग की । साथ ही पूरे संसदीय क्षेत्र के तेजी से विकास को लेकर भी वे गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वाह करने में पीछे नही रह रहे हे । गुरूवार को सांसद गुमानसिंह डामोर ने दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से उनके कार्यालय में जाकर भेंट करके रतलाम झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले की रेल समस्या को लेकर करीब 1 घंटे तक विस्तार से चर्चा करके उन्हे मांग पत्र प्रस्तुत करके इनके निराकरण का अनुरोध किया ।

केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल को प्रस्तुत मांग पत्र में उन्होने पश्चिम रेल्वे के महत्वपूर्ण जंक्शन एवं स्टेशन रतलाम के आधुनिकीकरण की मांग करते हुए उन्हे आदर्श रेल्वे स्टेशन की सभी सुविधायें मुर्हैया कराने की मांग करते हुए कहा कि रतलाम महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशन होकर पूरे देश तक यहां से रेल्वे सुविधा उपलब्ध है ऐसे मे यात्रियों की सुविधा को बढाते हुए इसका आधुनिकीकरण किया जावे । वही सांसद श्री डामोर ने आलीराजपुर से छोटा उदयपुर रेल्वे ट्रेक पर सवारी गाडियां शुरू करने का मांग पत्र भी दिया ताकि इस अचंल के लोगों को यातायात एवं परिवहन आदि की सुविधा मिल सकें तथा मध्यप्रदेश का गुजरात राज्य से सीधा संपर्क रेल्वे के माध्यम से हो सकें । श्री डामोर ने झाबुआ जिले के एक मात्र बडे रेल्वे स्टेशन मेघनगर जो राजस्थान, धार जिले सहित जिले का महत्वपूर्ण स्टेशन है तथा मोहनखेडा तीर्थ के लिये यहां प्रतिदिन सैकडो की संख्या में यात्रियों का आना जाना बना रहता है, पर 4 से 5 महत्वपूर्ण लम्बी दूरी की ट्रेने जिनका स्टापेज नही है, उनका स्टापेज किया जावे ताकि यात्रियों को पर्याप्त सुविधाये मिल सकें । वही उन्होने रेल मंत्री से बामनिया रेल्वे स्टेशन पर भी 3 से 4 ट्रेने जिनका स्टापेज नही है के स्टापेज स्वीकृत करने की मांग करते हुए कहा कि बामनिया रेल्वे स्टेशन से तारखेडी सहित कई धार्मिकतीर्थ स्थान है जहां यात्रियों के आवागमन के अलावा व्यापारी गतिविधियों के लिये भी यहां इन गाडियों का स्टापेज जरूरी है । सांसद ने रतलाम से बांसवाडा के रेल्वे ट्रेक के कार्य को शीघ्र ही पूरा करके इसे शुरू करने की मांग करते हुए इसे भी जनहित में जरूरी बताया । वही उन्होने रेल मंत्री से दाहोद से इन्दौर तक के रेल्वे ट्रेक के निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिये बजट में पर्याप्त आबंटन दिया जाकर इस कार्य को पूरा किया जावे । रेल मंत्री पियूष गोयल ने सांसद गुमानसिंह डामोर को इन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया । सांसद गुमानसिंह डामोर की इस पहल पर पूरे संसदीय क्षेत्र में खुशियां व्याप्त है तथा आशा की जारही है कि उनके प्रयासों से इस संसदीय क्षेत्र का तेजी का विकास का क्रम शुरू होगा ।,

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!