Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब ‘मेन’ ने नए सत्र के शुभारंभ पर नव-प्रवेषित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया, मिठाई खिलाकर पाठ्य-पुस्तके की गई भेंट

Published

on

रिपोर्टर–झाबआ से दौलत गोलानी

झाबुआ। रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ ने नए सत्र 1 जुलाई के प्रथम दिन जिला विकलांग पुर्नवास केंद्र रंगपुरा पर नव-प्रवेषित दिव्यांग बच्चों का प्रवेषोत्सव मनाया। जिसमें बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ ही उन्हें निःषुल्क रूप से पाठ्य-पुस्तके अतिथियों द्वारा भेंट की गई। अंत में सभी को स्वल्पाहार भी करवाया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3040 के वरिष्ठ रोटेरियन यषवंत भंडारी एवं डिस्ट्रीक्ट सचिव उमंग सक्सेना उपस्थित थे। विषेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ‘मेन’ के पूर्व अध्यक्ष अमितसिंह जादौन (यादव) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ‘मेन’ के नवीन सत्र के अध्यक्ष हिमांषु त्रिवेदी एवं सचिव मनोज अरोरा ने की। सर्वप्रथम वरिष्ठ रोटेरियन श्री भंडारी ने सभी दिव्यांग बच्चों को ओम मंत्र एवं गायत्री महामंत्र का जाप करवाया गया। पश्चात् अतिथियों ने मां सरस्वतीजी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया। बाद अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब ‘मेन’ के मीडिया प्रभारी एवं रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, पूर्व कार्यवाहक सचिव एवं युवा रोटेरियन राकेष पोतदार तथा युवा शार्दुल भंडारी ने किया।
नवीन सत्र की शुरूआत दिव्यांग बच्चां के बीच की जा रहीं
इस अवसर पर संबोधित करते रोटेरियन यषवंत भंडारी ने कहा कि रोटरी क्लब ‘मेन’ द्वारा अपने नवीन सत्र. की शुरूआत आप दिव्यांग बच्चों के बीच की जा रही है। नवीन सत्र में अध्यक्ष हिमांषु त्रिवेदी एवं सचिव मनोज अरोरा को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूॅ। साथ ही उनसे आषा करता हूं कि वे वर्षभर में रोटरी क्लब के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां का आयोजन कर क्लब को ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। रोटरी मंडल 3040 के डिस्ट्रीक्ट सचिव उमंग सक्सेना ने कहा कि रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव दोनो युवा होकर पूरी ऊर्जा के साथ संस्था को आगे बढ़ने में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान करेंगे। बाद रोटरी क्लब के नवीन अध्यक्ष हिमांषु त्रिवेदी एवं सचिव मनोज अरोरा का तिलक लगाकर एवं पुष्पामाला पहनाकर भावभरा स्वागत अतिथियों द्वारा किया गया।
नवीन प्रवेष लेने वाले बच्चों का किया गया सम्मान
बाद अतिथियों द्वारा जिला विकलांग पुर्नवास केंद्र में नवीन प्रवेष लेने वाले 10 बच्चों में दिलीप कटिया डामोर, प्रकाष हकरू पारगी, सनी विनोद वसुनिया, अनुष्का बडरिनया, आकाष मुकेष पारगी, आरोही आनंद वसुनिया, दिव्यांका विजेन्द्र वास्केल, प्रमोद जवरसिंह वसुनिया, षिवानी पिता दिनेष भूरिया एवं एक अन्य का तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान करने के साथ सभी बच्चां को पाठ्य-पुस्तके भी भेंट की गई। जिसे पाकर बच्चें काफी प्रसन्नचित नजर आए।
षिक्षक-षिक्षकाओं का भी सम्मान
साथ ही इस अवसर पर विकलांग केंद्र में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही षिक्षिका श्रीमती एलिजाबेन, श्रीमती संगीता एवं षिक्षक राज का भी अतिथियों ने मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर भावभरा सम्मान किया। कार्यक्रम में अंत में सभी बच्चों का स्वल्पाहार का वितरण रोटरी क्लब की ओर से हुआ। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री भूपेष सिंगोड़, श्री पहलवान आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ रोटेरियन जयेन्द्र बैरागी ने किया एवं अंत में आभार रोटरी क्लब ‘मेन’ सचिव मनोज अरोरा ने माना।

फोंटो 001 -ः जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र रंगपुरा में नवीन प्रवेष लेने वाले बच्चों एवं षिक्षक-षिक्षिकाओं का रोटरी क्लब ‘मेन’ ने किया भावभरा सम्मान।

फोंटो 002 -ः कार्यक्रम को संबोधित करते रोटरी मंडल 3040 के वरिष्ठ रोटेरियन यषवंत भंडारी।

फोंटो 003 -ः संबोधित करते हुए रोटरी मंडल 3040 के डिस्ट्रीक्ट सचिव उमंग सक्सेना।

फोंटो 004 -ः कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चें।

फोंटो 005 -ः कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्वल्पाहार का किया गया वितरण।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!