Connect with us

झाबुआ

जिला परिवहन अधिकारी और दलाल कर रहे मनमानी……

Published

on

झाबुआ – सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने के बाद भी जिला परिवहन कार्यालय में दलाली प्रथा को मजबूती से बढ़ावा दिया जा रहा है किसी भी कार्य के लिए चाहे वाहन फिटनेस, वाहन रजिस्ट्रेशन ,ड्राइविंग लाइसेंस , नाम ट्रांसफर आदि कोई भी कार्य वाहन से संबंधित हो, परिवहन विभाग के अधिकारी दलाली प्रथा से ही स्वीकार करते हैं जिला परिवहन अधिकारी और दलाल आमजन से इन कार्यों के लिए कार्य के लिए मनमाने रुपए वसूले जा रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है नई सरकार बनने के बाद भी परिवहन विभाग में कार्यों के लिए वसूली जारी है जो की चिंता का विषय है

जिला परिवहन कार्यालय में दलालों का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है वाहन से संबंधित कोई भी कार्य हो फिटनेस , लाइसेंस, नाम ट्रांसफर आदि कार्यों के लिए दलाल द्वारा शासकीय शुल्क से करीब दो- तीन गुनी अधिक राशि उपभोक्ताओं से वसूल की जा रही है | इसके अलावा जिला परिवहन अधिकारी कोई भी आवेदन बिना दलाल के स्वीकार नहीं करते हैं और यह वही दलाल है जो आम उपभोक्ताओं से शासकीय शुल्क से करीब दुगनी राशि वसूल कर उपभोक्ताओं को लूट रहे हैं विगत माह में ही एक चार पहिया वाहन के नाम ट्रांसफर में शासकीय शुल्क के करीब दोगुनी राशि उपभोक्ताओं से वसूल की तब कहीं जाकर उपभोक्ता का कार्य हुआ | रोजाना इस तरह के अनेक कार्यों के लिए जिला परिवहन अधिकारी के संरक्षण में दलालों द्वारा उपभोक्ताओं से इन कार्यों के लिए अवैध वसूली की जा रही है जो की जांच का विषय है जिला परिवहन अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर हमेशा ही स्विच ऑफ मोड पर रहता है साथ ही कार्यालय में कम और मीटिंग में ज्यादा व्यस्त रहते हैं जबकि जिले के कलेक्टर तो आमजन के लिए हमेशा ही उपलब्ध रहते हैं लेकिन जिला परिवहन अधिकारी को ढूंढना पड़ता है वही विगत 4 वर्षों में या यूं कहे कि वर्तमान जिला परिवहन अधिकारी के कार्यकाल में अधिकारी और दलाल ने दिन दुगनी रात चौगुनी की तर्ज पर विकास किया है कोई भी कार्य बिना दलाल के पूर्ण नहीं होता | सबसे गौर करने वाली बात यह है कि इस विभाग में आरटीओ और एक दलाल की जोड़ी है जिन का चोली दामन का साथ है कहीं भी चेकिंग पर जाना या अन्य कोई शासकीय कार्य हाे, यह दलाल साहब के साथ मौजूद रहता है वहीं आरटीओ भी अपने कर्मचारियों पर कम और दलाल पर ज्यादा विश्वास करते हैं तभी तो विभाग की कोई भी फाइल काे एक विश्वसनीय दलाल जब तक चेक नहीं करता , उस पर साहब साइन नहीं करते हैं और ताे और चैकिंग के दौरान भी स्टाफ की जगह हमेशा दलाल ड्राइवर के रूप में साहब के साथ मौजूद रहता है | चर्चा चौराहों पर भी यह जोर शोर से है एक तरफ तो प्रदेश में हर विभाग में तबादले थाेक बंद हो रहे हैं वही हमारे जिला परिवहन अधिकारी करीब 4 वर्षों से हैं इस जिले को अपनी सेवाएं दे रहे हैं यह जन चर्चा का विषय है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!