Connect with us

झाबुआ

मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के दुर्जन बोल की भाजपा ने की निंदा ………

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र साेनी की रिपोर्ट…..

ट्रांसफर उद्योग चलाकर भ्रष्टाचार कर रही कांग्रेस,
पूरे प्रशासन को पंगु बनाया जा रहा है ।
झाबुआ । कांग्रेस पार्टी भाजपा की देशव्यापी बढती लोकप्रियता के चलते खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर अशोभनीय एवं व अलोकतांत्रिक बयान बाजी करके स्वयं के आचरण को जग जाहिर कर रही है । नेतृत्व विहिन भारतीय राषट्रीय कांग्रेस के नेतागण एवं मंत्री आसन्न विधानसभा झाबुआ के उप चुनाव को लेकर झाबुआ जिले के मतदाताओं को लालीपॉप देने की नाटक बाजी कर रहे है और जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के दिन अब पुरी तरह लद चुके है । भ्रमित करना तथा अपना काम बनाना ही इस पार्टी का उद्देय बन चुका है। प्रशासन को पूरी तरह पंगु बनाने मे कांग्रेस पार्टी तुली हुई है और इसका खामियाजा जनता को भ्रषटाचार के चढावे के रूप में चुकाना पड रहा है। उक्त आरोप सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाशशर्मा, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर एवं सुश्री निर्मला भूरिया ने संयुक्त रूप से लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो भ्रषटाचार का ही पर्याय कहाती है, के द्वारा प्रदेश के विकास एवं पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को धडल्ले बंद करके प्रदेश के गरीबों, किसानों आमजनों को परेशान करने में तुली हुई है । भाजपा नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सत्ता हांसील करते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कोई विकास के काम नही किये हो किन्तु तबादला उद्योग चला कर कांग्रेस ने पूरे प्रशासन तंत्र को पंगु बनाने का काम शुरू कर दिया है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा हजारों की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानान्तर किये जा चुके है और शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण किये जारहे हे । जबकि अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा अपने बच्चों कें एडमिन स्कूलों में करवाये जाचुके है तथा उन्हे ऐसे स्थानान्तरित करने से उन्हे व्यापक परेशानिया झेलना पड रही है । कर्मचारियों के वाजिब पक्ष को अनसुना किया जारहा है तथा पूर्वाग्रह की भावना से उन्हे परेशान करने तथा ट्रांसफर के नाम पर व्यापक भ्रटाचार थम नही रहा है ।
भाजपा नेताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आये पीडबल्युडी मंत्री सज्जन वर्मा द्वारा अपने बयान मे सभी प्रजातांत्रिक मर्यादाओं को त्यागते हुए भाजपा के प्रति दुर्जनों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके पत्रकारवार्ता मे भाजपा के खिलाफ अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करते हुए भाजपाईयो को कुत्ते की मानसिकता वाला बताया यह निन्दनीय होकर मंत्री जी की ओछी मानसिकता का परिचायक है । पूरी भाजपा सज्जनसिंह वर्मा के बयान का पूरजोर विरोध करते हुए उसकी घोर निंदा करती है । भाजपा नेताओं के अनुसार कांग्रेस के मंत्री सत्ता के नशे मे मदहोश होकर भाजपा के खिलाफ अलोकतांत्रिक टिप्पणीया कर रहे है जो उनके चरित्र को उजागर करती है । ऐसी बयानबाजी से कांग्रेस के मंत्री बाज आये ओर अपने गिरेबान को झांक ले कि वे कौनसी मानसिकता से काम कर रहे है। ये मंत्रीगण मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अपने खिसकते धरातल को बनाने के लिये प्रासन का दुरूपयोग करने के लिये झाबुआ आ रहे है। तथा झाबुआ विस के उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश के मंत्रीगणों को कमलनाथ द्वारा सतत भेजा जारहा है । भाजपा नेताओं ने मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के शिवराजसिंह चौहान, कैलाश विजय वर्गीय, भुपेन्द्रसिंह,नरोत्तम मिश्रा एवं गोपाल भार्गव को मुंगेरी लाल निरूपित करते हुए उनके प्रति इस्तेमाल किये शब्द पूरी तरह असंसदीय, अमर्यादित एवं अलोकतांत्रिक है। भाजपा नेताओं कहा कि कांग्रेस के मंत्री का बयान कि कर्नाटका, गोआ की बजाय बंगाल की ओर से मानसून उठेगा, यह सही है क्योंकि बंगाल की तरफ से ही कांग्रेस का सफाया शुरू हो चुका है और वहां से यह मध्यप्रदेश की तरफ समय आने पर रूख करेगा और अपना असर दिखायेगा ।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकल का पालन ही नही किया जारहा है । संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर को प्रोटोकाल के अनुसार जिला स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों के लिये जिला प्रशासन द्वारा कोई सूचना ही नही दी गई है तथा जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस के इशारों पर अपमान किया जारहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी अपनी हरकतों से बाज आये अन्यथा जनता इसका माकुल जवाब आगामी विधानसभा के उपचुनाव में देकर कांग्रेस के सभी मुगालते दूर करने मे पीछे नही रहेगी ।
—————————————————

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!