Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के बस स्टेंड पर बालिकाओं और उनके अभिभावकों को दिखाई गई फिल्म ‘भूल एक नसीहत’…….. कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रहे विशेष रूप से उपस्थित………..

Published

on

झाबुआ से दौलत गाेलानी……..
झाबुआ। बालिकाओं एवं किशोरियों पर बढ़ रहे अत्याचार एवं अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न स्कूलों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी ‘भूल एक नसीहत’ फिल्म का प्रर्दशन कर बालिकाओं और किशोरियांं के साथ उनके अभिभावकों को बताया जा रहा है कि ‘किस तरह से अपराधिक घटनाओं से सर्तक रहकर उनसे बचा जा सकता है। यह फिल्म दो चरणों में दिखाई जा रहीं है। दूसरे चरण में यातायात नियमों की जानकारी दी जा रहीं है।
25 जुलाई, गुरूवार शाम 8 बजे से इस फिल्म का प्रर्दशन झाबुआ के मध्य बस स्टेंड पर किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में स्वयं कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह डावर, रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल, एसडीओपी इडला मोर्य, थाना प्रभारी झाबुआ , यातायात पुलिस की ओर से सूबेदार कोमल मीणा, एएसआई लोकेन्द्रसिंह खेड़े, निर्भया मोबाईल से अनिता तोमर, आरएस मालवीय, पुलिस आरक्षक चन्द्रभानसिंह जाट के साथ अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दूसरे चरण में दी गई यातायात नियमों की समझाईश
साथ ही फिल्म देखने के लिए बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं किशोरियां के साथ उनके अभिभावकगण भी उपस्थित थे। जिन्हें फिल्म के प्रथम चरण में बताया कि बालिकाओं और किशोरियांं पर किस तरह से अत्याचार होते है और उसके वह किस तरह सतर्क रह सकती है एवं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। बाद दूसरे चरण में फिल्म दिखाकर यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई। यह फिल्म प्रर्दशन बस स्टेंड पर रात्रि 8 से 8.30 बजे तक हुआ। 26 जुलाई, शुक्रवार को शहर के राजवाड़ा पर शाम 7.30 बजे इस फिल्म का प्रर्दशन किया जाएगा।

फोटो 007 -ः झाबुआ के बस स्टेंड पर स्क्रीन पर दिखाई गई फिल्म ‘भूल एक नसीहत’।

फाेटो 008 -ः फिल्म देखते हुए उपस्थितजन।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!