Connect with us

झाबुआ

निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 3 अगस्त से, 7 अगस्त को ग्राम करड़ावद बड़ी में लगेगा शिविर

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी……
झाबुआ। चोईथराम नेत्रालय इंदौर द्वारा आदिवासी चेतना शिक्षण सेवा समिति झाबुआ एवं जिला अंधत्व निवारण समिति झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 3 अगस्त से किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए आदिवासी चेतना शिक्षण सेवा समिति के बेनेडिक्ट डामोर ने बताया कि 3 अगस्त शनिवार को कालीदेवी (रामा), 7 अगस्त बुधवार को करड़ावद बड़ी (झाबुआ), 9 अगस्त शुक्रवार को मोहनकोट (पेटलावद), 17 अगस्त शनिवार को पारा, 19 अगस्त सोमवार को काकनवानी (थांदला), 30 अगस्त शुक्रवार को कंजावानी (रानापुर) एवं 31 अगस्त शनिवार को झकनावदा (पेटलावद) में शिविर का आयोजन होगा। शिविर का समय दोपहर 11 से 2 बजे तक रहेगा।
इन रोगों की होगी जांच
श्री डामोर ने आगे बताया कि शिविर में सभी नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया जाएगा। चयनित मरीजों का मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण निःशुल्क होगा। सभी ऑपरेशन अत्याधुनिक मानों द्वारा अनुभवी चिकित्सक करेंगे, मरीजों को ऑपरेशन के बाद समस्त दवाईयां एवं चमा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशनन चोईथराम नेत्रालय श्री राम तलावली इंदौर ले जाकर किया जाएगा। पूर्व ज्ञात मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले मरीज ऑपरेशन की तैयारी से आए। मरीजों एवं एक साथी के भोजन की व्यवसथा ऑपरेशन स्थल पर निःशुल्क की गई है। मरीजों को ऑपरेशन स्थल तक ले जाने एवं शिविर स्थल तक वापस छोड़ने के लिए वाहन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। आधार कार्ड, समग्र आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, जो भी कार्ड उपब्लध हो तो अनिवार्य साथ में लेकर आना होगा।
शिविरों का लाभ लेने की अपील
चोईथराम नेत्रालय इंदौर, आदिवासी चेतना िक्षण सेवा समिति झाबुआ एवं जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा जिलेवासियों से अपने-अपने क्षेत्र के समीपस्थ शिविर स्थलों पर पहुंचकर नेत्र संबंधी रोगियों को लाकर शिविर का लाभ दिलवाने हेतु अपील की है।

फोटो 012 -ः नेत्र रोग।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!