Connect with us

झाबुआ

इन्हरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने मदर टेरेसा आश्रम में मनाया फ्रेंडशिप-डे………………. निराश्रित एवं दिव्यांगजनों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर फल-बिस्कीट का किया वितरण………..

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…….
झाबुआ। इन्हरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने 4 अगस्त, रविवार को फ्रेंडशिप-डे स्थानीय एलआईसी कॉलोनी स्थित मदर टेरसा आश्रम में गनाया। इस अवसर पर विभिन्न खेल के आयोजन के साथ आश्रम में निवासरत सभीजनों को क्लब के पदाधिकारी-सदस्यों ने फ्रेंडशिप बेल्ट बांधे। बाद उन्हें फल-बिस्कीट का भी वितरण किया।
सर्वप्रथम इन्हरव्हील क्लब ऑफ शक्ति की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने क्लब की प्रार्थना सभी से करवाई। बाद वहां उपस्थित निराश्रितजनों से चर्चा करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। इन्हरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती शीतल जादौन (यादव) ने जानकारी दी कि 1 से 7 अगस्त तक ‘मिशन ममता आर फॉर फ्री इंडिया सप्ताह के अंतर्गत आज यहां आयोजन किया गया है। डिस्टीक्ट 3040 की इस वर्ष की थीम ‘टू गेदर वी केन’ के अंतर्गत इन्हरव्हील क्लब ने फ्रेंडशिप-डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर इन्हरव्हील क्लब की संस्थापक डॉ. शैलू बाबेल ने भी उपस्थित सभी वृद्ध एवं दिव्यांगजनों से उनके पूरे दिन के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बाद सभी को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। अंत में सभी को फल एवं बिस्कीट का वितरण हुआ।
ये रहीं उपस्थित
इस अवसर पर इन्हरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ की सचिव ऋतु सोडानी, आईएसओ श्वेता जैन, कोषाध्यक्ष प्रीती जैन, कार्यकारिणी सदस्यों में हंसा कोठारी, नेहा संघवी, विधि धारीवाल, निक्की जैन, श्रद्धा जैन, निकीता जैन, सोनम जैन, निधिता रूनवाल, परी गादिया, रक्षा गादिया आदि उपस्थित थी।

फोटो 003 -ः इन्हरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति द्वारा मदर टेरेसा आश्रम में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया फ्रेंडाप-डे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!