Connect with us

झाबुआ

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को प्राचीन सोमेशवर महादेव मंदिर से निकलेगी शिवजी की पालकी…….. फरियाली खिचड़ी का होगा वितरण

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…….झाबुआ। शहर के कॉलेज मार्ग पर नजर बाग स्थित प्राचीन सोमेशवर महादेव मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को 5 अगस्त शाम 4 बजे से शिवजी की पालकी निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचेगी। जहां महाआरती बाद भक्तजनों को फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए प्राचीन सोमेशवर महादेव मंदिर समिति ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवजी की पालकी निकाली जा रहीं है। यह पालकी बैंड-बाजों और ढोल-ताशाे के साथ निकलेगी। जिसमें सोमेशवर महादेवजी की सुंदर झांकी सजाई जाएगी। पालकी का मार्ग कॉलेज मार्ग से मालीसेरी गली, भोज मार्ग, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा होते हुए पुनः मंदिर पर समापन होगा। बाद महाआरती रखी गई है एवं महाप्रसादी में फरियाली खिचड़ी का वितरण होगा। समिति ने शहर की सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।फोटो 006 -ः झाबुआ के कॉलेज मार्ग स्थित प्राचीन सोमेवर महादेव मंदिर में विराजित |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!