Connect with us

झाबुआ

मां महादेवजी का व्रत आज से हुआ आरंभ, उमापति महोदव मंदिर में महिलाओं ने की शिवजी की पूजा

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी….

.झाबुआ। मां महादेवजी का व्रत 4 अगस्त, रविवार से आरंभ हुआ। प्रथम दिन दिन महिलाआें ने समीपस्थ शिव मंदिरों पर जाकर शिवजी की पूजन की। पूजन के बाद जल एवं अन्न ग्रहण किया। शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर पर भी सुबह के दौर में महिलाओं की पूजन के लिए भीड़ लगी रहीं।मंदिर के पूजारी पं. प्रदीप भट्ट ने बताया कि मां महादेवजी का व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ बालिकाओं द्वारा भी किया जाता है। सुहागिन महिलाए अपने पति की लंबी आयु की कामना हेतु एवं बालिकाएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती है। रविवार को महिलाएं सुबह जल्दी उठी और मंदिर पर आकर पूजन-पाठ किया। पूजन में कच्चा सूत और सुपारी रखकर पूजन की। बाद समूह में कथा भी पढ़ी। घर पहुंचकर जल एवं अन्न ग्रहण किया। सोमवार को भी महिलाओं द्वारा शिव मंदिरों पर आकर पूजा-अर्चना की जाएगी। यह क्रम 4 महीने तक चलेगा। प्रत्येक सोमवार को महिलाएं मां महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करेगी। अंतिम दिन चूरमे का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया जाएगा। कई महिलाओं द्वारा यह व्रत अपने परिवार की सुख-समृद्ध एवं अन्य मनोकामनाएं के लिए भी किया जाता है।फोटो 009 -ः झाबुआ के विवेकानंद कॉलोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर में शिवजी की पूजन करते हुए महिलाएं।फोटो 010-ः मंदिर परिसर में बैठकर समूह में भी की पूजा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!