Connect with us

झाबुआ

गणेश मंडलों के आयोजक एवं संयोजक विद्युत मंडल से अस्थाई कनेक्शन प्राप्त कर ही उपयोग करें…

Published

on

झाबुआ। विद्युत विभाग द्वारा शहर के सभी गणेश मंडल के आयोजकों व संयोजकों को सूचित किया गया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 से 11 सितंबर तक 10 दिवसीय गणोशाेेत्सव का आयोजन किया जाएगा |इसलिए धार्मिक आयोजनों हेतु टेरिफ श्रेणी एलव्ही.1 में अत्यंत न्यूनतम दर पर अस्थायी विद्युत कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया है।

अतः विद्युत मंडल ने समस्त आयोजकों एवं संयोजकों से अनुरोध किया है कि उत्सव की शोभा को गरिमामय बनाए जाने के महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्सव अवधि के दौरान वांछित भार का अस्थायी कनेक्शन प्राप्त कर ही उपयोग करे। विद्युत का अनाधिकृत उपयोग पाए जाने की स्थिति में भारतीय विद्युत अधिनियम.2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत दंडनीय अपराध होकर इस कार्य हेतु उपयोग किए जा रहे विद्युत संयोग को बगैर किसी सूचना के विच्छेदित कर दिया जाएगा तथा संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मानक गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए
साथ ही विद्युत विभाग के सहायक यंत्री उमाशंकर पाटीदार द्वारा सभी से अनुरोध किया गया है कि विद्युत साज.सज्जा के दौरान उपयोग में ली जाने वाली केबल व तार एवं अन्य विद्युत सामग्री मानक गुणवत्ता की प्रयोग की जाएं एवं इन्हें समुचित विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उपयोग में लेवे तथा आयोजन स्थल पर विद्युत लाईनए खंबाए ट्रांसफार्मर इत्यादि से नियमानुसार निर्धारित सुरक्षा दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर विद्युत सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का भी विषेष ध्यान रखा जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!