Connect with us

झाबुआ

उपचुनाव को देखते हुये बांटे गये बर्तन बर्तन बांटने के नाम पर आदिवासियो को भ्रष्टाचार कर छला गया

Published

on

25 हजार के अनुपात में बांटे जाने वाले बर्तनो की किमत 10 हजार रूपये से अधिक नही
थांदला एवं पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में एक भी बर्तन नही बंटा

कांग्रेस की सरकार ने बर्तन बांटने में छल कपट किया
कांग्रेस में चोर चोर मुसेरे भाई है ओर आदिवासियो के साथ धोखा कर रहे
सांसद डामोर ने प्रेसवार्ता कर लगाये आरोप
झाबुआ। प्रदेश में आदिवासियो के साथ कांग्रेस सरकार एंव प्रषासन ने धोकाधडी की है। जिले के प्रभारी मंत्री ने वादा किया था कि जिले के सभी समुहो को 25 हजार के बर्तन षासकिय स्तर पर दिये जायेगे। किन्तु 7 सितम्बर को प्रदेष के अजाक मंत्री ओमकांर सिंह मरकाम ने सिर्फ विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में ही जो बर्तन बांटे है उसमें व्यापक भ्रष्टाचार की बु आ रही है। मंत्रिजी द्वारा बांटे गये बर्तनो की अनुमानित बाजार मुल्य के मान से बर्तन 8650 रूपये से अधिक के नही माने जा सकते है। परिवहन आदि व्यय जोड भी लिया जाये तो 10 हजार से अधिक के बर्तन प्रदाय नही हुआ है। 20 किलो ग्राम वजन ने तीन एल्युमिनियम के तपले जिसका वजन 20 किलोग्राम का बाजार मुल्य 4 हजार रूपये होता हैं। स्टील के तीन धामो की किमत लगभग 2 हजार रूपये है तीन चम्मच लगभग 450 रूपये है। स्टील के दो बडे चम्मच 500 रूपये से अधिक के नही, झारो की किमत तथा दो बाल्टियो की किमत 750 रूपये के लगभग होती है। इस प्रकार 25 हजार के अनुपात में बांटे जाने वाले बर्तनो की किमत 10 हजार रूपये से अधिक सभी खर्चो को जोडकर भी नही होती है। इस प्रकार इसमें व्यापक गडबडी नही हुई होगी इस संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। आश्चर्यजनक तो यह है कि पुरे जिले की बजाय झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में ही उपचुनाव को देखते हुये बांटे गये है। थांदला एवं पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में एक भी बर्तन नही बंटा है। सभी समुहो को बांटे जाने की बात की जा रही है जबकि एक एक गांव में पॉच से दस समुह काम कर रहे है। मंत्रिजी के इस कार्यक्रम में पार्टी विषेष के लोगो को ही लेकर ही बर्तनो का वितरण हुआ है। इसमें जिन समुहो के नाम से बर्तन बांटे गये है उनका सत्यापन भी नही किया गया है। बर्तनो का वितरण ग्राम पंचायतो को होना चाहिये था किन्तु कांग्रेस की सरकार ने बर्तन बांटने में छल कपट किया है। उक्त आरोप रतलाम झाबुआ आलिराजपुर के सांसद गुमानसिंह डामोर ने सोमवार को एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाये।
सांसद डामोर ने कहा कि अभी तक जिले में 7 मंत्री आ चुके है किन्तु जिले में बिजली की समस्या का निवारण नही हुआ है। भारी भरकम बिल गा्रमीणो को मिल रहे है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानो का कर्ज माफी एवं बिजली का बिल हाफ करने का वादा किया था किन्तु आज भी मजदुर किसान एवं गरीब वर्ग के लोगो को औसत बिल 2000 से 5000 रूपये तक आ रहे है। सांसद डामोर ने सरकार को संचेत करते हुये कहा कि झाबुआ जिले में यदि एक भी किसान का 2 लॉख का कर्जा माफ हुआ हो तो बताये। सिर्फ सरकार गुमराह कर झुठ बोलकर आदिवासियो को उलझा रही है। मजदुरो को मनरेगा का आजतक भुगतान नही हुआ है ओर पिछले पॉच से छ माह का भुगतान बाकी है। उन्होने कहा कि आदिवासी उपयोजना 275(1) कार्य स्वीकृत कर सरकार ने राषि जनपदो को दे दी है। किन्तु आज छः माह होने के बाद भी पंचायतो को इसका वितरण नही हुआ है। कांग्रेस सरकार दलाल ऐसे किसानो से मिल रहे है ओर लेनदेन करके जनपदो से पैसा दिलवाने का काम कर रहे है। श्री डामोर ने कहा कि आज प्रदेष में सडको की हालत 2003 जैसी स्थिति में आ चुकी है। सभी दुर सडके गड्ढो में तब्दिल हो रही है। सरकार तेज बारिश का बहाना बना रही है। जबकि भाजपा षासन में भी बारिष होती थी ओर सडको का मेंटेनेंन्स नियमित होता था। प्रदेष सरकार की विफलता का जिक्र करते हुये उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जो प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भी है की सरकार के अंद ही अंतर्कलह बंदरबाट को लेकर हो रहा है। जनता के दुख दर्द पर सरकार एवं मंत्रियो का ध्यान नही है। मंत्री स्वयं ही एक दुसरे पर आलोचना करने में लगे हुये है। एक एक्साईज का आफिसर का जिक्र करते हुये कहा कि उनके वायरल ऑडियो के अनुसार मंत्री को लाखो का नजराना देना पडता है। उन्होने कहा कि किसानो का 2 लाख का कर्जा माफ होना तो दुर ब्याज के वसुली के नोटिस किसानो को आ रहे है। भाजपा सरकार षुन्य प्रतिशत ब्याज पर किसानो को कर्ज देती थी। भाजपा सरकार के अच्छे कार्यो को भी धीरे धीरे कांग्रेस सरकार नष्ट कर रही है।
सांसद डामोर ने प्रधानमंत्री के 100 दिवस की कार्यकाल की उपलब्धियो का जीक्र करते हुये कहा कि इस कार्यकाल में तीन तलाक जैसा बिल पारित होना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 ए हटाना, पुरे देष में कानून व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है सीमाये सुरक्षित है तथा भारत में अंतरिक्ष में कदम रख दिया है। उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाना एक जिम्मेदारी वाला चुनौतिपूर्ण कार्य था उसे प्रधानमंत्री ने कर दिखाया है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुरे संसदीय क्षेत्र. की ओर से बधाई देते हुये कहा कि अब वास्तविक रूप में कष्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हो चुका है। पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा ईवीएम को लेकर जो याचिका दायर की गई है उस पर भी उन्होने अपने विचार व्यक्त किये। कांग्रेस वालो द्वारा उन्हे नंदी के रूप संबोधित करने पर कहा कि नंदी तो भगवान षीव का वाहन है ओर इसे षुभ माना जाता है। किन्तु ऐसे लोगे को गधो को लेकर घुम रहे है जिनमे सामने कोई नही झुकता है। जम्मू कष्मीर ओर लद्दाख के विभाजन के बारे में भी उन्होने कहा कि इससे समस्याओ के समाधान में मदद मिले
डामोर ने जयस को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये तथा इसका गठन जिस सामाजिक उद्देष्य को लेकर आदिवासी समाज को मजबूत करने को लेकर हुआ था षिक्षा का स्तर बढाने को हुआ था। उसे हिरालाल अलावा जैसे लोगे के कारण प्राप्त नही हो पा रहा है। डामोर ने 11 सितम्बर को जिला स्तर पर प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन के आयोजन की जानकारी देते हुये कहा कि कुंम्भकर्णी निंद में सोई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को जगाने के लिये जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता शंख, घडी घंटाल, थाली आदि लेकर बजाते हुये रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय का घैराव करेंगे। ओर शासन प्रषासन को निंद असे जगाएगे। डामोर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्थानांतरणो को उद्योग बना दिया है तथा जिले भर में 3 हजार से षिक्षको के पद रिक्त हो गये है तो कई स्कुलो में एक्सेस भी हो गये है। प्रदेष में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही बची हुई है। कांग्रेस के लोगे अधिकारियो को धमकाकर वेद अवैध सभी काम करवा रहे है। कांग्रेस के लोगो का किसी भी जनता से सीधा संपर्क नही रहा है। 7 सितम्बर को आयोजित सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस के लिये वोट मांगे गये है। जिसे झाबुआ विधानसभा का हर मतदाता जान चुका है। कांग्रेस में चोर चोर मुसेरे भाई है ओर आदिवासियो के साथ धोखा कर रहे है।
सलंग्न फोटो-
9 झाबुआ 2- 25 हजार के अनुपात में बांटे जाने वाले बर्तनो की किमत 10 हजार रूपये से अधिक नही

—————————————————

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 mins ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ3 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ18 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ18 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ18 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!