Connect with us

झाबुआ

मनीष कुमट आईजा के मप्र उपाध्यक्ष मनोनीत, एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितंबर को मुंबई में

Published

on

झाबुआ। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हार्दिक हुंडिया एवं राष्ट्रीय मंत्री महावीर श्रीमाल ने आईजा के मप्र मंत्री प्रदीप जैन की अनुसंशा पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मनीष कुमट निवासी झकनावदा (पेटलावद) को संगठन का मप्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
आईजा के संस्थापक राष्ट्रीयअध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मनीष कुमट को बधाई देते हुए जानकारी दी कि एसोसिएषन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन प्राचीन अगासी जैन तीर्थ विरार मुंबई में आगामी 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होगा। जिसमे देशभर से जैन पत्रकार सम्मिलित होंगे। जहां उत्कृष्ट कार्य करने वालो पत्रकारों को आईजा एक्टिव रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिवेशन में श्री कुमट को भी सम्मिलित होने हेतु आंमत्रित किया है। इस अवसर पर श्री कुमट ने कहा कि उन्हें एसोसिएशन द्वारा यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपे जाने पर अब वे मप्र में जैन पत्रकारों के हितार्थ लगातार कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।

दी गई बधाईयां

श्री कुमट को आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में यशवंत भंडारी, मनोज मेहता, मनोज भानपुरिया, ओमप्रकाश शर्मा, योगेन्द्र नाहर, दौलत गोलानी, निलेश भानपुरिया, अली असगर बोहरा, पवन नाहर, गोपाल विश्वकर्मा, उत्तम गेहलोत सहित जिले के समस्त पत्रकारों एवं ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

फोटो 002 -ः मनीष कुमट, प्रदेश उपाध्यक्ष, आईजा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 mins ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ3 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ18 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ18 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ18 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!