Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस, दिग्विजय सहित पाकिस्तान की भाषा एक हैः मुरलीधर राव प्रदेश प्रभारी ने दमोह जिले में विभिन्न कार्यक्रमों को किया सम्बोधित~~दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा का प्रदेश महामंत्री ने किया स्वागत कन्या कुमारी से कश्मीर तक अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक सतेंद्र लोहिया निकले यात्रा पर

Published

on

कांग्रेस, दिग्विजय सहित पाकिस्तान की भाषा एक हैः मुरलीधर राव

प्रदेश प्रभारी ने दमोह जिले में विभिन्न कार्यक्रमों को किया सम्बोधित

दमोह। कश्मीर, बंगाल, गोवा और असम में घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई भारतीय जनता पार्टी लड़ती है और सत्ता में कॉंग्रेस आना चाहती है। हमने कमलनाथ और दिग्विजय जैसे नेताओं को संघर्ष करते और लाठी खाते व धरना करते कभी नहीं देखा। पूरे देश में भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मध्यप्रदेश में भाजपा को हटाने का लक्ष्य लेकर चलने वाला मुख्य दल, कॉंग्रेस है। कांग्रेस ने देश में मुश्किल से एक भारत जोड़ो यात्रा निकाली और यात्रा में भारत तोड़ने वाले एवं देश विरोधी तत्वों को जोड़ने का काम किया। भाजपा से घबराकर कॉंग्रेस और दिग्विजय सहित पाकिस्तान भी वही भाषा बोलता है। आखिर कॉंग्रेस और पाकिस्तान की भाषा एक क्यों है। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने मंगलवार को दमोह के उत्सव विलास होटल में दमोह विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी डॉ. अभिलाष पाण्डे एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम लोधी ने भी सम्बोधित किया।

भारत में मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं, खतरा कांग्रेस से है

श्री राव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं है। कमलनाथ और दिग्विजय इस जीवन में भाजपा को हराने का ख्याल दिमाग से निकाल दें। कॉंग्रेस और दिग्विजय सिंह को भाजपा को हराने के लिए भारत को बदनाम करने से बाज आना चाहिए। जब तक कॉंग्रेस भारत के खिलाफ बोलती रहेगी, भाजपा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के बाद भी मुस्लिम खतरे में कैसे हैं। जब तक भारत है, तब तक मुस्लिम को कोई खतरा नहीं, खतरा कांग्रेस से है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में तमाम रोड़े लगाने का काम किया। धारा-370 हटाने पर इनको पाकिस्तान की फ्रिक ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि हमें भारत का विकास करना है और भारत का विरोध करने वाली कॉंग्रेस का वजूद खत्म करना हमारा लक्ष्य है। उत्तर और दक्षिण में सड़कों का स्वर्ग भाजपा ने बनाया, आज मध्यप्रदेश में 44 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना से एक सामाजिक परिवर्तन आया है। कृषि क्षेत्र मे लगातार ग्रोथ करने वाला प्रदेश मध्यप्रदेश है, वहीं कॉंग्रेस मध्यप्रदेश के लिए ग्रहण साबित हुई है। मध्यप्रदेश को अगर बचाना है, तो मध्यप्रदेश को कॉंग्रेस से दूर रखना है। नारेबाजी एवं भाषणबाजी से चुनाव नहीं जीते जाते, बूथ लेवल पर कार्य और जनता से जुड़ाव से चुनाव जीते जाते हैं।

पार्टी के विराट स्वरूप में बूथ के कार्यकता की अहम भूमिका

प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। पार्टी के इस विराट स्वरूप के लिए बूथ के कार्यकता की भूमिका अहम है। त्रिदेव बूथ के वह तीन कार्यकर्ता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता के बल पर निरंतर भाजपा को जीतना है। मध्यप्रदेश भाजपा का एक मजबूत खंबा है। अबकी बार 200 पार के लक्ष्य के साथ दमोह में विजय का शंख बजाकर कॉंग्रेस के मनोबल को तोड़ना है। बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत हमें अपने बूथ को मजबूत तो करना ही है, साथ ही हमें यह ध्यान रखना है कि अपने बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम 9 वर्षो में किये गये कार्यां और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभ से जो लोग वंचित है, उन पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाकर हितग्राहियों को पार्टी से जोडने का काम करना है।

जिला कौर ग्रुप और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से की मूलाकात

पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव मंगलवार को दमोह जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने इस दौरान दमोह के श्री बड़ी देवि मंदिर में पूजन-अर्चन कर संतजनों से भेंट की। उन्होंने जिला कौर ग्रुप एवं पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकताओं से मुलाकात करने के बाद दमोह के उत्सव विलास होटल में दमोह विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। श्री राव ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री महेन्द्र राठौर के निवास पर भोजन कर परिवारजनों से भेंट की।

दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा का प्रदेश महामंत्री ने किया स्वागत कन्या कुमारी से कश्मीर तक अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक सतेंद्र लोहिया निकले यात्रा पर
भोपाल। मध्यप्रदेश के दिव्यांग पैरालम्पिक अंतर्राष्ट्रीय तैराक श्री सतेंद्र लोहिया 14 अप्रैल से मोडिफाइड बाईक द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले है। मंगलवार को यात्रा के भोपाल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी और खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री श्रवण मिश्रा ने खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ  यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक श्री सतेंद्र लोहिया, उनके साथी श्री  प्रमोद धनेले व मुकुल कटारे  का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनायें दी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने श्री सतेंद्र लोहिया व उनके साथियों को यात्रा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक श्री सतेंद्र लोहिया दिव्यांगों के सशक्तिकरण को लेकर कन्या कुमारी से कश्मीर तक 15 दिनों की दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले है। इस यात्रा से समाज में जनजागरण होगा और न केवल दिव्यांग भाई – बहनों बल्कि आमजन भी को भी इस यात्रा से एक प्रेरणा मिलेगी। श्री सतेंद्र सिंह लोहिया ने बताया कि दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा  14 अप्रैल से प्रारम्भ हुई है। यात्रा का अलग-अलग शहरों में पहुंचने पर स्वागत हो रहा है।  यह यात्रा 1 मई को कश्मीर पहुंचेगी।
इस अवसर पर बुरहानपुर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री मनोज लदवे, खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी श्री लोकेश शर्मा, श्री चंद्रशेखर सिंह, श्री मोनू बोहित, श्री शिवम राय, श्री हरीश पाटीदार, श्री आशीष त्रिपाठी, श्री अमित सक्सेना, श्री मनोज पाटिल, प्रदीप द्विवेदी सहित उपस्थित कार्यकताओं ने खेल सन्देश यात्रा का स्वागत किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

अनेक साधुओं की जन्म नगरी में नगर गौरव दिगम्बर संत श्री पुण्य सागर जी का 6 मई को होगा भव्य मंगल प्रवेश

अलीराजपुर17 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ19 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!