Connect with us

Uncategorized

प्रदेश भाजपा की खबरे~~कर्नाटक के विकास के लिए भाजपा को जितायें : विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बेंगलुरू में कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का संकल्प दिलाया~~कांग्रेस की पहचान करप्शन, क्राइम और कमीशनखोरीः शिवराजसिंह चौहान कर्नाटक की हुक्केरी, रामदुर्गा और गोकक सीटों पर मुख्यमंत्री ने ली सभाएं~~

Published

on

कर्नाटक के विकास के लिए भाजपा को जितायें : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने बेंगलुरू में कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का संकल्प दिलाया

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली के माध्यम से भारत के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र दिया है। देश के जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के लिए सेवारत हैं, वहां केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार विकास के नये-नये किर्तीमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता का भरोसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस हमेशा तोड़ो और राज करों की नीति पर काम करती रही है। कर्नाटक प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए हमें भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कर्नाटक प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को बेंगलुरू जिले के मल्लेश्वरम विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

कर्नाटक में हमारी सरकार ने जन कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार ने जन कल्याण के योजनाओं के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य किया है। मल्लेश्वर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण की लोकप्रियता के पीछे उनके द्वारा किये गये विकास कार्य और सेवाभाव है। श्री शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में 75 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर कर्नाटक में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड की बैठक में ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ का संकल्प दिलाया
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मल्लेश्वर विधानसभा के अरमने नगर के वार्ड क्रमांक 35 में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जादू चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रति लोगों का अथाह विश्वास है। प्रदेश और क्षेत्र की जनता भारतीय जतना पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनायेगी। उन्होंने वार्ड के कार्यकर्ताओं को ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ का संकल्प दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में दिख रहे उत्साह और उमंग से यह प्रतीत होता है कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ बनाने के लिए संकल्पित है। बैठक में सूरत से विधायक श्री प्रवीण घोघारे, तमिलनाडु बीजेपी की प्रदेश मंत्री श्रीमती प्रमिला संपत, एमएसआर नगर एसासिएशन के अध्यक्ष श्री चन्दूजी, बेंगलुरू नार्थ के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर वासुदेव सहित वार्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनसम्पर्क कर पदयात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दूसरे दिन बुधवार को बेंगलुरू जिले की मल्लेश्वरम विधानसभा के कांडू कल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजन व अर्चन कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कर चुनाव प्रचार का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मध्यप्रदेश से जुड़े जैन समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। श्री शर्मा ने मल्लेश्वर विधानसभा के अरमने नगर के वार्ड क्रमांक 35 में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने बेंगलुरु के मलेश्वर विधान सभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी एवं कर्नाटक सरकार में उच्च शिक्षा व आईटी मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण के पक्ष में जनसंपर्क और पद यात्रा करते हुए धोबी घाट का निरीक्षण किया।

कांग्रेस की पहचान करप्शन, क्राइम और कमीशनखोरीः शिवराजसिंह चौहान

कर्नाटक की हुक्केरी, रामदुर्गा और गोकक सीटों पर मुख्यमंत्री ने ली सभाएं

बेंगलुरु। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की बात करती है। करप्शन, क्राइम और कमीशनबाजी कांग्रेस की पहचान बन गए हैं। कांग्रेस की सरकारें जहां पर भी हैं, वो करप्शन, क्राइम और कमीशन के आधार पर ही काम कर रही हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की पहचान है विकास, रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी और स्वच्छता। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार ने कर्नाटक में भी विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कोडी जिले की हुक्केरी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी श्री निखिल कट्टी, बेलगावी जिले की रामदुर्गा विधानसभा में प्रत्याशी श्री चिक्कारेवन्ना और गोकक विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी श्री रमेश जारकीहोली के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस रोकती है, भाजपा जनसेवा के लिए आगे बढ़ती है
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार कर्नाटक में सिंचाई की व्यवस्था कर रही है। यह भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ही है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये प्रत्येक किसान को देते हैं, तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बोम्मई जी भी हर साल 4 हजार रुपये किसानों के खाते में डालते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस सरकार ने किसान सम्मान निधि के लिए पात्र किसानों के नाम तक नहीं भेजे थे ताकि किसानों को पैसा न मिल सके। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कांग्रेस हमेशा रोकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आगे बढ़ती ही जाती है।

कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं राहुल गांधी
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए थी और अब वह काम पूरा हो चुका है। उस समय पं.जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी। लेकिन अब लगता है राहुल गांधी जी ने महात्मा गांधी जी की बात मान ली है और यह संकल्प ले लिया है कि वो कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे। श्री चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस खुद भ्रमित है। कांग्रेस का कहीं कोई अस्तित्व नहीं रह गया है और वह धीरे-धीरे करके खत्म होती जा रही है।

ये झूठे लोग है, कभी वादे पूरे नहीं करते
श्री चौहान ने कहा कि राहुल बाबा भले ही 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिकता पांच साल के बच्चे जैसी है। कब, क्या बोल जाएं, कोई भरोसा नहीं। अब कोर्ट ने सजा सुना दी है, तो राहुल बाबा भागते फिर रहे हैं। मैं आपसे यह पूछना चाहता हूं कि जिस व्यक्ति में बोलने की समझ नहीं है, क्या उसकी गारंटी पर विश्वास किया जाना चाहिए? राहुल गांधी आजकल कर्नाटक में वादे कर रहे हैं, गारंटी दे रहे हैं। वो 2018 में मध्यप्रदेश भी आए थे और वादे किए थे। जनता ने उनके वादों पर भरोसा किया और पूर्ण बहुमत न मिलने पर भी कांग्रेस की सरकार बन गई। लेकिन कांग्रेस की उस सरकार ने सवा साल में न तो किसानों का कर्ज माफ किया, न नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया। अब वही राहुल बाबा कर्नाटक में महिलाओं से, नौजवानों से वादे कर रहे हैं। याद रखना, ये झूठे लोग हैं, कभी वादे पूरे नहीं करते।

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने नक्सली हमले में
शहीद हुए 11 जवानों के निधन पर जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सलियों के कायराना हमले में 10 जवानों सहित 1 वाहन चालक के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत वीर जवानों की आत्मा को शांति देने एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
RATLAM31 mins ago

जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मातृ स्वास्थ्य के संबंध में असेसमेंट किया गया***लोकसभा निर्वाचन2024 जिला स्तरीय रील/शॉट्स मेकिंग प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित****सीएम राइज विनोबा रतलाम द्वारा दस दिवसीय समर कैम्प 1 मई से

RATLAM34 mins ago

विकसित भारत संकल्प को पूरा करने ग्रामीणजन भी उत्साहित, आलोक शर्मा का स्वागत कर फलों से तौला

झाबुआ3 hours ago

अनेक साधुओं की जन्म नगरी में नगर गौरव दिगम्बर संत श्री पुण्य सागर जी का 6 मई को होगा भव्य मंगल प्रवेश

अलीराजपुर20 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ21 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!