Connect with us

झाबुआ

विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन के लिये 08 अभ्यर्थियो ने

Published

on

विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन के लिये 08 अभ्यर्थियो ने
किये नाम निर्देशन पत्र दाखिल
झाबुआ 30 सितम्बर 2019/विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन 2019 हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2019 के लिये अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 30 सितम्बर तक किया गया। जिसमे अभ्यर्थी कांतिलाल भूरिया पिता नानूराम भूरिया निवासी 121-गोपाल कॉलोनी झाबुआ, तहसील एवं जिला झाबुआ ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस से, भानू भूरिया पिता बालू निवासी दौतड तहसील रानापुर जिला झाबुआ ने भारतीय जनता पार्टी से, जालमसिंह पटेल निवासी वलवई तहसील सोण्डवा जिला अलिराजपुर ने भारतीय सामाजिक पार्टी से, कल्याणसिंह डामोर निवासी ग्राम तलावली तहसील एवं जिला झाबुआ ने निर्दलीय, रामेष्वर सिंगार निवासी ग्राम रामा ने निर्दलीय, जोसफ उर्फ रामसिंह निवासी नवापाडा तहसील झाबुआ ने निर्दलीय, निलेष डामोर पिता सकरिया डामोर निवासी ग्राम कडावद बडी तहसील झाबुआ ने निर्दलीय, संजय डामोर निवासी ग्राम फुटिया तहसील झाबुआ ने यूनाईटेड नेषनल पार्टी से नाम निर्देषन पत्र जमा किया। अंतिम दिन तक 08 अभ्यर्थियो ने विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!