Connect with us

झाबुआ

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फलेग मार्च………

Published

on

शहर की सड़कों पर कदमताल करते हुए एक साथ निकले सैकड़ों पुलिस कर्मी

झाबुआ। विधानसभा उप-चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचरण संहिता काे ध्यान मे रखकर ,शहर मे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से व आगामी 21 अक्टूबंर काे विधानसभा उपचुनाव मे निभीक हाेकर मतदान करने के उद्देश्य काे लेकर पुलिस प्रशासन झाबुआ द्वारा फलेग मार्च निकाला गया। जिसमें शहर की सड़कों पर कदमताल करते हुए एकसाथ सैकड़ों पुलिस कर्मी बाजारों से होकर निकले। नेतृत्व जिले के पुलिस कप्तान विनीत जैन एवं अतरिक्त पुलिस कप्तान विजय डावर ने किया।

फलेग मार्च 7 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 11 बजे शहर के डीआरपी लाईन मैदान से आरंभ हुआ, जो राजगढ़ नाका, कालिका माता मंदिर, राजवाड़ा, हुड़ा क्षेत्र से पुनः राजवाड़ा, मनोकामना तिराहा, आजाद चैक, बाबेल चैराहा, थांदला गेट, मेन बाजार होते हुए बस स्टेंड पर समापन हुआं। फलेग मार्च में आगे जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयर डावर, रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल, एसडीओपी झाबुआ इडल मोर्य, तहसीलदार झाबुआ बीपी भिलाला, प्रभारी थाना प्रभारी जोरावरसिंह सिसौदिया आदि चले। इनके पीछे पुलिस बल कतारबद्ध होकर हाथों में शस्त्र के साथ शामिल हुआ। इस दौरान आगे चल रहे पुलिस वाहनों का सायरन पूरे शहर में गूंजा। अचानक निकले फलेग मार्च एवं सैकड़ों पुलिसकर्मियो को देखकर शहर के लोग भी कुछ देर के लिए अंचभित से रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!