Connect with us

झाबुआ

कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार को सत्ता सौपना चाहती है इस बार फिर से अंचल में लहरायेगा भाजपा का परचम – प्रभात झा

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट……

पत्रकार वार्ता में भाजपा की जीत का किया गया दावा
झाबुआ। झाबुआ विधानसभा के उप चुनाव के लिये भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मेदान में उतारा है जो युवा होकर इस चुनाव को जन आशीर्वाद से कांग्रेस को हरायेगा। कांग्रेस के पास इस उपचुनाव में ऐसा प्रत्याशी नही मिला जो परिवार वाद से परे हो। भाजपा में विधानसभा में बेटे को हराया लोकसभा में पिता को हराया जाहिर है कांग्रेस की इस संसदीय सीट में पिता पुत्र की पार्टी बन चुकी है। जिस प्रकार केन्द्र में कांग्रेस सोनिया गांधी ओर राहुल गांधी एक के बाद एक नेतृत्व लेते रहे है। वही बात झाबुआ विधानसभा पर भी लागू होती है। अब तो कांग्रेसी भी कहने लगे है कि कब तक कांतिलाल एवं उसके परिवार वालो को चुनाव लडवाते रहेगे। उक्त बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने रविवार को विधानसभा भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। श्री झा ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार के समय झाबुआ मे मेडिकल कालेज का नाम प्रस्तावित किया गया था किन्तु कांतिलाल भूरिया ने अपने बेटे के वरदान हास्पीटल को देखते हुये प्रदेश सरकार से केन्द्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में झाबुआ का नाम कटवा दिया है। कांतिलाल भूरिया झाबुआ जिले का हितैषी नही है। झाबुआ भारत का सबसे बडा आदिवासी प्रतिशत वाला जिला है ओर यहा मेडिकल कालेज के नाम का प्रस्ताव कटवाना यहा के लोगे के साथ छलावा है। मांगने का अधिकार उसे ही होता है जो देता है। श्री झा ने कहा कि राजनिति रक्षा कवच चाहिये , प्रदेश में गुना, झाबुआ , छिंदवाडा में संसदीय निर्वाचन में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज करवाई। छिंदवाडा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का क्षेत्र होने से वहा पर कम मार्जिन से कांग्रेस जीत पाई है। कांतिलाल भूरिया हमेशा परिवार की राजनिति करते रहे है। कभी स्वयं कभी बेटे तो कभी भतिजी को राजनिति में आगे बढाया। वे एक ही परिवार को सत्ता सौपना चाहते है। जबकी भाजपा मे नौजवान भानू भूरिया जो गरीब वर्ग के है नौजवान है को मौका देकर जिले में परिवारवाद से परे हटकर अपनी निति रिति के अनुसार लोगो का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। झाबुआ विधानसभा के लोग पुरी तरह से यहा की सीट का बरकरार रखेगे। श्री झा ने छिंदवाडा मॉडल पर तंग कसते हुये कहा कि कांग्रेस छिंदवाडा मॉडल को लेकर यह चुनाव लड रही है। जबकि कमलनाथ के छिंदवाडा में गरीबो की गरीबी बढी हैओर कमलनाथ अमिर होता गया है। प्रभात झा ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार से झाबुआ जिले मे रहेगे ओर भानू भूरिया के पक्ष में वातावरण का निर्माण करेगे। प्रभात झा ने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति मे कोई खिंचतान नही है। भानू भूरिया के पक्ष में शिवराजसिंह चौहान, प्रभात झा, राकेशसिंह सभी वातावरण निर्माण एवं भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद मांगने की लिये काम कर रहे है। उन्होने आर्थिक मंदी के बोर में प्रशनो के उत्तर देते हुये कहा कि अमेरिका ओर चिन में ट्रेडवार जारी है। विशव मे आर्थिक मंदी का दोर है ओर अगले पाच साल में भारत पॉच ट्रिलियंट डालर वाली आर्थिक शक्ति बन जायेगा। जम्मू कमीर में धारा 370 ओर 35ए हटने के बाद कोई घटना नही हुई है। ओर विशव स्तर पर भारत की स्थिति मजबूती होती जा रही है। पौधा रोपण मे 450 करोड रूपये के आरोप को सिरे से नकारते हुये कहा कि कांग्रेस की सरकार है ओर वह जांच करवाये ओर गिरफ्तार करवाये। पुलिस प्रशासन उसके साथ है फिर केवल आरोप लगाने से सब सही नही होता है। प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश का मंत्री उमंग सिंगार कांग्रेस को गाली दे रहा है। कांग्रेस पुरी तरह विकलांग हो चुकी है। कमलनाथ के मंत्री घर घर रोटी खाने की नोटंकी कर रहे है। जनता यहा सभी नेताओ को जानने लग गई है। इस चुनाव ने विधानसभा में जिस प्रकार बेटा हारा लोकसभा में पिता हारा वैसे ही इस बार फिर कांतिलाल भूरिया हारने वाला है। श्री झा ने कहा कि किसानो की कर्जमाफी का वादा अभी तक पुरा नही हुआ है। स्वयं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमलनाथ सरकार पर किसानो का कर्ज माफ नही होने का आरोप लगाया है। कमलनाथ सरकार का कर्जमाफी का शगुफा झुठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने अपने वचनपत्र के अनुसार 135 वादो में से एक भी वादा पुरा नही किया है।बेराेजगाराे को 4हजार रूपये भत्ता नही मिला है। किसानो का 2 लाख तक कर्जा माफ नही हुआ है। लाडली लक्ष्मी जैसी योजना भी कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी है। प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को लेकरकेवल भ्रम जाल फैला रही है। ओर जनता इनके थोथे वादो में अब नही आने वाली है।
प्रेसवार्ता के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, कार्यलय मंत्री महेन्द्र तिवारी, उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 mins ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ3 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ18 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ18 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ18 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!