Connect with us

झाबुआ

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

Published

on



*
     
        झाबुआ 18 अप्रैल 2025। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा की अध्यक्षता में 17 अप्रैल 2025 को दोपहर 3.30 बजे वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक सहायक आयुक्त कक्ष में आयोजित की गई।
           बैठक में पूर्व के 812 व्यक्तिगत दावों का निराकरण समयावधि के पूर्व किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। सामुदायिक वन अधिकार जामदा का प्रकरण आगामी जिला वन अधिकार समिति के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
             21 अप्रैल 2025 तक झाबुआ 25, रामा 50, मेघनगर 28, थांदला 25 एवं पेटलावद 02 इत्यादि व्यक्तिगत नस्तियों का निराकरण का लक्ष्य रखा जाकर प्रत्येक सोमवार टी. एल. बैठक में पीपीटी के माध्यम से वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत व्यक्तिगत दावों की समीक्षा की जावेगी।
        साथ ही वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधीक्षकों की प्रत्येक शुक्रवार को सायं 3.00 बजे समीक्षा एवं कार्य प्रगति की बैठक किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, अंत में सधन्यवाद बैठक समाप्त की गई ।
          उक्त आयोजित बैठक में वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिला स्तर से मार्गदर्शक / नोडल अधिकारी श्री दीपेश सोलंकी, श्री जय नारायण बैरागी एवं विकासखण्ड स्तर से 812 दावों का निराकरण किये जाने हेतु सौंपे गये दायित्व हेतु नियुक्त किये गये संबंधित अधीक्षक तथा शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!