Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व………… गौ सेवक व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Published

on

झाबुआ~ नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया । धर्मसम्राट ब्रह्मलीन अनंत विभूषित दंडी स्वामी श्री मोहनानंद सरस्वती जी महाराज के भक्तों द्वारा नगर के प्रसिद्ध देवझिरी तीर्थ स्थल पर गोपाष्टमी का सुंदर भक्तिमयय कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
गोपाष्टमी और श्री कृष्ण गौ सेवा सदन ,देवझिरी गौशाला के 11वे स्थापना दिवस के पावन पर्व पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा यहां पूर्ण श्रद्धा व भक्ति भाव से गायों का पूजन किया गया । पंडित गणेश प्रसाद उपाध्याय द्वारा गौशाला की गायों का मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन करवाया गया । इस अवसर पर धर्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ सेवा कार्यों से समाज को लाभान्वित करने के लिए शाल, श्रीफल व पुष्पहार से श्रीमती नलिनी बैरागी,श्रीमती नीता घुमरे, हरीश शाह ,प्रकाश पड़ियार व प्रीतेश शाह आदि समाजसेवियों का विशेष सम्मान किया गया । साथ ही सेवा व धर्म प्रसार के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा संगठन अभ्युदय ग्रुप का भी विशेष सराहना के साथ सम्मान किया गया । वही गौशाला के सेवक दंपत्ति का भी उपस्थित भक्तों ने पुष्पहारो से सम्मान किया ।गोपाष्टमी के इस गौ पूजन कार्यक्रम में यहां बड़ी संख्या श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए तथा सभी ने गौ सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भक्तों ने यहां देवझिरी तीर्थ स्थित अविरल बहती नर्मदा की जलधारा के साथ भगवान महादेव के दर्शनों का भी लाभ लिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!