Connect with us

झाबुआ

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा झाबुआ द्वारा………….. …. ज्ञानशाला के बच्चों के बीच देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की…

Published

on

झाबुआ – 71 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा झाबुआ द्वारा स्थानीय लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित तेरापंथ सभा भवन में ज्ञानशाला के बच्चों के लिए देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें ज्ञानशाला के सभी बच्चों में सहभागिता की वह एक से एक बढ़कर एक प्रस्तुति दी |

एक शाम देश भक्ति गीत गीतों के नाम के अंतर्गत तेरापंथी सभा झाबुआ द्वारा ज्ञानशाला के बच्चों के लिए देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता 26 जनवरी को शाम 7:30 बजे आयोजित की गई |नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ कृतिका गादीया ने कार्यक्रम की शुरुआत की है | निर्णायक के रूप में समाज की सुश्राविका मेघा उमंग जैन व कृष्णा मनोज कासवा उपस्थित थे | कन्या मंडल से एंजेल गादीया व कृर्तिका गादिया ने गीत ….यह तेरी जमीन तेरे खून से ही सजती संवरती है रांझे …..के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया | यह दुनिया एक दुल्हन ….दुल्हन के माथे की बिंदिया आई लव माय इंडिया ……..गीत के माध्यम से कल्प कोठारी ने अपनी प्रस्तुति दी | ऐ वतन के नौजवान …..गीत के माध्यम से वेनवी भंडारी ने अपनी प्रस्तुति दी |ये देश है वीर जवानों का …..गीत के माध्यम से दिव्यांश गादिया ने अपनी प्रस्तुति दी | नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं गीत के माध्यम से पांच वर्षीय बालक वीरम कोठारी ने अपनी प्रस्तुति दी | इस प्रकार करीब 20 सहभागीयाे ने अपनी प्रस्तुति इस प्रतियोगिता में भी दी | प्रतिस्पर्धा में वेनवी भंडारी प्रथम स्थान पर रही ,कल्प कोठारी द्वितीय ,हिरल भंडारी तृतीय स्थान पर रही | इस प्रतियोगिता के पश्चात तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज कोठारी ने ज्ञानशाला के बच्चों से गणतंत्र दिवस से संबंधित प्रश्नावली बच्चों से की, जिसका जवाब ज्ञानशाला के बच्चों ने दिया | देश भक्ति प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को ज्ञानशाला की महिला मंडल अध्यक्ष पुखराज चौधरी व समाज सुश्राविका सुशीला कोठारी ने पुरस्कार वितरित किए | इसके बाद सभी ज्ञानशाला के बच्चों को जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया उन्हें तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज कोठारी, तेयुप अध्यक्ष विपिन भंडारी व सुश्रावक राजेंद्र चौधरी व मितेश गादिया ने सांत्वना पुरस्कार वितरित किए | कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानशाला प्रशिक्षीकाएं दीपा गादिया, हंसा गादीय़ा शर्मिला कोठारी ,रानी कोठारी का सराहनीय सहयोग रहा |कार्यक्रम का सफल संचालन कृतिका गादिया ने किया | कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार सभा सचिव पीयूष गादिया ने माना |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!