Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रसंत दिव्यानंद सुरीश्वर जी मसा ने मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल में किया ध्वजारोहण

Published

on

 

निराला परिवार द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को बॉल पेन वितरित की

झाबुआ -जिले के पेटलावद तहसील के झकनावदा मैं विराजित समन्वय मिशन के प्रेरक, सर्वधर्म दिवाकर, क्रांतिकारी, राष्ट्रसंत आचार्य प्रवर डॉ श्री दिव्यानंद सूरिश्वर जी महाराज सा.(निरालेबाबा) के पावन सानिध्य में मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सकल जैन संघ के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थी, प्राचार्य श्रीमती सीमा सुशील जैन, एवं स्कूल स्टाफ के साथ स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गये। कार्यक्रम में आचार्य प्रवर के स्वागत में नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा की प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति के गीतों के साथ-साथ स्वच्छ भारत जैसे गीतों पर भी शानदार प्रस्तुतियां दी गई। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में निराला परिवार झकनावदा द्वारा समस्त स्कूल के छात्र छात्राओं को बाल पेन वितरित किए गये। और सभी को मिठाई भी वितरित कर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम में मनीष कुमट ने भी सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए
अपने विचार रखें कहां हमारा परम सौभाग्य है कि आचार्य प्रवर ने अपने व्यस्ततम समय में से हमें अपना कीमती समय दिया। हमें आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों को कहा कि आप अपने जीवन में खूब पढ़ लिखकर आगे बढ़े अपने माता-पिता के साथ-साथ संस्था का नाम भी रोशन करें।
आचार्य प्रवर ने अपने प्रवचन में कहा मुझे बच्चों से बहुत प्रेम है और मुझे बच्चों के साथ समय बिताने में बड़ा ही आनंद आता है। क्योंकि बच्चे भगवान का रूप होते हैं।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा हमें केवल गणतंत्र दिवस ही नहीं मनाना है जिन्होंने हमारे देश को आजादी दी है उनको भी याद करना है साथ ही आपको भी पढ़ लिखकर डॉक्टर एमबीबीएस आईएएस अधिकारी बनने के ख्वाब के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद झांसी की रानी भी बनना चाहिए जिससे कि हमारे देश का गौरव बड़े और हम देश के लिए कुछ कर सके और हमारा भी नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो।
इस अवसर पर श्री केसरिया नाथ जैन मंदिर व्यवस्थापक निर्मल मांडोत, ज्ञानमल भांगू, आशीष भांगू, अनोखी लाल कोठारी, प्रकाश मांडोत, नयन मांडोत, लखन बागड़िया, शुभम कोटडिया, कमल कालिया, अभय जैन, दिनेश राठौड़ व मानस एक्टिविटी अकैडमी स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!