Connect with us

झाबुआ

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में 9 दिवसीय शिव-नवरात्रि का हो रहा आयोजन………..

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी की रिपोर्ट।

महाशिवरात्रि पर रात्रि में महाआरती कर महाप्रसादी का होगा वितरण…..
झाबुआ। शहर के छोटे तालाब स्थित श्री मनकामेवर महादेव मंदिर पर 9 दिवसीय शिव-नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 13 फरवरी से हो गई है। अंतिम दिन 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मंदिर में महाआरती एवं महाप्रासादी का भव्य आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए मंदिर के पूजारी देवेन्द्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि प्रथम दिन 13 फरवरी शाम को भगवान सत्यनारायणजी की कथा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। 14 फरवरी को गायत्री परिवार द्वारा मंदिर परिसर में दीप यज्ञ किया जाएगा। 15 फरवरी को श्री गणेश पुराण आचार्य जैमिनी शुक्ला द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। 16 फरवरी को महिलाओं द्वारा भजन संध्या,ं 17 फरवरी को बजरंग बाण का पाठ, 18 फरवरी को पार्वती माता की मेहंदी की रस्म, 19 फरवरी को बन्ना-बन्नी के गीत, 20 फरवरी को भोलेनाथजी की मेहंदी रस्स होगी।।
21 फरवरी को महाावरात्रि पर्व मनाया जाएगा
21 फरवरी को मुख्य महाावरात्रि पर्व पर अलसुबह 4 बजे मनकामेशवर महादेवजी का अभिषेक, 5 बजे आरती, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक महिलाओं द्वारा रामायण पाठ, पूर्णाहूति पर शाम 6 बजे आरती बाद रात्रि 8 बजे महाआरती एवं इस दौरान मंदिर परिसर में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से महारूद्राभिषेक आचार्य पं. जैमिनी शुक्ला एवं आचार्य पं. द्विजेन्द्र व्यास के सानिध्य में होगा, जिसका समापन अगले दिन अलसुबह 4 बजे होगा। मंदिर में सभी धार्मिक आयोजन श्री मनकामेवर महादेव मंदिर समिति से जुड़े भक्तजनों एवं अजय रामावत मित्र मंडल की ओर से किए जाएंगे।

फोटो 005 -ः शिव परिवार

फोटो 006 -ः झाबुआ के छोटे तालाब स्थित मनकामेशवर महादेव मंदिर |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ1 hour ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024*/ “Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration-2024”

*सिविल सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!