Connect with us

झाबुआ

आध्यात्म और राजयोग से जुड़ने पर मन को शांति मिलने के साथ सकारात्मक विचारों का होता है संचार :- सुषमा भदौरिया

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी …………
शिव स्मृति भवन गोपालपुरा से ‘‘शिव संदे जीवन परिवर्तन रथ यात्रा’’ को किया गया रवाना
झाबुआ। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईशवरीय विशवविद्यालय संस्था (शिव स्मृति भवन) ग्राम गोपालपुरा से ‘‘शिव संदेश जीवन परिवर्तन रथ यात्रा’’ को 14 फरवरी, शुक्रवार को हरी झंडी एवं संस्था का ध्वज फहराकर अतिथियों द्वारा झाबुआ शहर के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने ऊॅं की आकृति पर सामूहिक मोमबत्तीयां भी प्रज्जवलित की।
आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुषमा भदौरिया, जिला मत्स्य विभाग के संचालक श्री भाटी, संकल्प ग्रुप संयोजक श्रीमती भारती सोनी, जिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी सुश्री रूक्मणी वर्मा, भारतीय स्त्री संगठन की प्रदे अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, जिला दहेज सलाहकार बोर्ड (डीपीए) के अध्यक्ष यशवंत भंडारी, पीएचई विभाग के ईई श्री भिड़े, जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी चिकित्सक डॉ. नीतिन गर्ग उपस्थित थे। प्रारंभ में बीके जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने सभी को सामूहिक मेडिटेन (राजयोग) करवाया। बाद रथ यात्रा के साथ माउंटआबू से चल रहे सेवाभाई, प्रेमसिंहभाई एवं राजूभाई आदि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अतिथियों ने किया।
शुभकामनाएं संदेश दिया
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुषमा भदौरिया ने संक्षिप्त उद्बबाेधन में आध्यात्म एवं राजयोग के महत्व पर प्रका डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से मनुष्य को आत्मिक शांति की अनुभूमि होती है। यदि नियमित मेडिटेन किया जाए, तो हम अपने मन को शांत, एकाग्रचित रखने के साथ इससे हमारे मन में सकारात्मक विचारों का भी संचार होता है। साथ ही इस अवसर पर भारतीय स्त्री संगठन की प्रदे अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा एवं संकल्प ग्रुप संयोजक श्रीमती भारती सोनी ने भी अपनी ओर से शुभकामना संदे दिया।
ऊॅं की आकृति पर की मोमबत्तीयां प्रज्जवलित
बाद सभी ने संस्था परिसर में सामूहिक रूप से ऊॅं की आकृति पर मोमबत्तीयां प्रज्जवलित की। तत्पचात् ‘‘शिव संदे जीवन परिवर्तन रथ यात्रा’’ को ब्रम्हकुमारी संस्था की मधुर धुन के बीच हरी झंडी एवं संस्था का ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 21 फरवरी तक झाबुआ शहर सहित संपूर्ण जिले में भ्रमण कर लोगों को आध्यत्म-राजयोग के साथ विभिन्न विषयों पर जागरूक करने का कार्य करेगा। अंत में आभार किरण बहन ने माना। इस अवसर पर संस्था से जुड़े भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

फोटो 010 -ः ऊॅं की आकृति पर दीप प्रज्जवलन करते अतिथि |

फोटो 011 -ः संस्था परिसर में ध्वज लहराकर शिव संदे जीवन परिवर्तन यात्रा को रवाना किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!