Connect with us

झाबुआ

ग्रीन कार्ड की अतिरिक्त वेतन वृद्धि लगाना अध्यापकों के लिए भविष्य में खतरे के समान -ः जिलाध्यक्ष पप्पूसिंह हटिला, आजाद अध्यापक (शिक्षक) संघ जल्द ही मिलेगा जिला प्रशासन से

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी……
झाबुआ। आजाद अध्यापक (शिक्षक) संघ के जिलाध्यक्ष पप्पूसिंह हटिला ने बताया कि अध्यापकों का छटवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ है। छटवे वेतन निर्धारण हेतु मप्र शासन से 7 जुलाई एवं 22 अगस्त 2017 को आदे जारी हुए थे तथा पदोन्नत एवं क्रमोन्नत अध्यापकों के लिए 29 दिसंबर 2017 को अलग से आदे जारी हुए। इन आदेों में परिवार नियोजन एवं प्रायवेट डीएड, बीएड करने वाले अध्यापकों को अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने का उल्लेख नहीं है।
इस निर्धारण में पूर्व से मिल रहीं परिवार नियोजन की वेतन वृद्धि का भी उल्लेख नहीं किया गया है। इन आदेों के अनुसार केवल वर्षों में गणना करने का उल्लेख है। श्री हटिला ने कहा कि परिवार नियोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 8 जनवरी 2018 को सचिव, मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल को मार्गर्दान हेतु पत्र लिखा था, लेकिन आज तिथि तक मार्गर्दान नहीं आया है। इसके बावजूद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त झाबुआ पर अध्यापक के कुछ संगठनों के अध्यक्षों ने दबाव बनाकर गलत आदे जारी करवाया है एवं जिला कोषालय में गलत तरीके से पारित भी करवाया जा रहा है। भविष्य में अध्यापकों को गलत तरीके से वेतन लेने में लाखों रूपए की वसूली होने की संभावना है।
संघ जिला प्रासन से करेगा भेंट
श्री हटिला ने आगे कहा कि आजाद अध्यापक (शिक्षक) संघ इस समस्या को हल करने के लिए शासन को ज्ञापन सौंपेगा एवं जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, तब तक अध्यापकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का इंतजार करना उचित होगा। आजाद अध्यापक जिला प्रशासन से इस संबंध में जल्द ही भेंट करेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ24 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!