Connect with us

झाबुआ

पुलवामा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों की स्मृति में 15 फरवरी को होगा काव्य निशा का आयोजन………

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…….
झाबुआ। आलीराजपुर में बस स्टेंड पर पुलवामा शहीदों की याद में 15 फरवरी, शनिवार शाम 7 बजे से भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) एवं जागरूक नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं आलीराजपुर के समाजसेवियों ओर जनप्रतिनिधियों की स्मृति में राष्ट्रीय भावभरी काव्य निशा का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए आयोजक विक्रम सेन ने बताया कि काव्य निशा में अनेकता में एकता से परिपूर्ण शानदार रचनाएं, गीत एवं शायरियों की प्रस्तुतियां होगी। जिसमें देश के कई राज्यों के ख्यातनाम कवि, गीतकार और शायर निसार पठान रंभापुरी मेघनगर सूत्रधार, सतीश शावत गीतकार पलवल हरियाणा, मनकुमार हास्य व्यंग्य कवि अहमदाबाद (गुजरात), विजय तिवारी गजलकार अहमदाबाद (गुजरात), सुश्री तबस्सूम अक श्रृंगार रस उज्जैन, नम्रता नमिता श्रृंगार रस, आशिष दुबे वीर रस गंजबसौदा, श्याम शर्मा राष्ट्रीय कवि हरदा, अपूर्व शुक्ला वीर रस बड़वानी, फिरोज सागर हास्य धमाका वाह-वाह क्या बात है, फेम राष्ट्रीय गीतकार जोबट, विनय चंदेल गीतकार, सिराज तन्हा शायर, संगीता भावसार गीतकार, हरि पाठक एवं गिरी भटनागर गीतकार, पियूष चंदेल मिमीक्री आर्टिस्ट आलीराजपुर आदि भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
यह रहेंगे अतिथि
आयोजन के मुख्य अतिथि आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, प्रमुख अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल रहेंगे। विशेष अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष पोरवाल एवं भदुभाई पचाया रहेंगे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में बस एसोसिएान के अध्यक्ष पर्वतसिंह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर कोठारी, आशीष अगाल, प्रभारी शहर काजी मो. हनीफ सैयद, भगवतीप्रसाद जायसवाल पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं अनिल तंवर साहित्यकार रहेंगे। आयोजन में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

फोटो 014 -ः पुलवामा हमला श्रद्धांजलि |

फोटो 015 -ः काव्य गोष्ठी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!